फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Jewellery worth Rs 20 lakh was stolen by cutting bag in Agra

Agra: बैग में कट मारकर 20 लाख रुपये के जेवर चोरी, भीड़भाड़ वाले बाजार में सराफ के साथ हुई वारदात

Tue, 16 Aug 2022 08:59 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 16 Aug 2022 08:59 PM IST
सार

आगरा के भीड़भाड़ वाले बाजार में एक सराफ के बैग से 20 लाख रुपये के जेवर चोरी कर लिए गए। सराफ को घटना का पता तब चला, जब वह घर पहुंचे। उनके बैग को ब्लेड से काटा गया था। 

विज्ञापन
Jewellery worth Rs 20 lakh was stolen by cutting bag in Agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के नमक की मंडी में मंगलवार को एक सराफ के थैले पर कट मारकर 400 ग्राम सोने के जेवरात चोरी कर लिए गए। जेवरात की कीमत तकरीबन 20 लाख रुपये है। घटना की जानकारी पर पुलिस ने बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए, लेकिन जेवरात चोरी करने वाले का पता नहीं चल सका। मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


हरीपर्वत क्षेत्र की बैंक कॉलोनी निवासी कार्तिक शर्मा की नमक की मंडी में सोने के जेवरात की दुकान है। वह घर से जेवरात लेकर दुकान पर जाते हैं। इसके बाद वापस घर लेकर आते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह मंगलवार दोपहर को एक बजे अपने दोस्त के साथ थैले में 400 ग्राम जेवरात लेकर नमक की मंडी आए। शाह कॉप्लेक्स में अपनी स्कूटी को खड़ा कर दिया। इसके बाद पैदल थैला लेकर जेवरात का टंच कराने गए। फिर वजन भी कराया, जो कि 400 ग्राम आया।

विज्ञापन

घर पहुंचने पर चला घटना का पता 

इसके बाद कॉप्लेक्स से अपनी स्कूटी से घर चले गए। घर पहुंचने पर पता चला कि थैले में कट लगा हुआ है। उनके थैले से जेवरात गायब हैं। उनके होश उड़ गए। उन्होंने थाना कोतवाली आकर पुलिस को सूचना दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

थाना कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद पांडेय ने बताया कि बाजार में भीड़भाड़ थी। सराफ पैदल भी चले थे। आशंका है कि इसी दौरान उनके थैले में ब्लेड से कट मारकर जेवरात निकाल लिए गए। 400 ग्राम वजन बताया गया है। मामले में मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है। बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी की तलाश की जा रही है।

पहले भी हो चुकी हैं वारदात

कोतवाली में थैले से जेवरात निकालने, झांसे में लेकर जेवरात ले जाने के कई मामले सामने आ चुके हैं। चोर और टप्पेबाजों के निशाने पर सराफ रहते हैं। वह पीछा करते हैं। इसके बाद वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed