फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Jewellery worth 14 lakh stolen from a house in Azad Nagar

Agra News: आजाद नगर में मकान से 14 लाख के आभूषण चोरी

Mon, 26 Oct 2026 02:49 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Jewellery worth 14 lakh stolen from a house in Azad Nagar
आगरा। दिवाली की खुशियां मनाने के लिए परिवार बाजार में खरीदारी करने गया था। पीछे से चोरों ने मकान का मुख्य गेट तोड़कर लाखों रुपये के आभूषण और नकदी पार कर दी। रविवार दोपहर घर लौटने पर परिवार को घटना की जानकारी हुई। घर के अंदर अलमारी और बक्सों के ताले टूटे पड़े थे, जबकि सामान बिखरा हुआ था। पीड़ित परिवार ने करीब 14 लाख रुपये के आभूषण चोरी होने का दावा किया है। सूचना पर पहुंची पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। औरैया जिले के बिधूना निवासी सतेंद्र सिंह पिछले सात साल से ट्रांस यमुना क्षेत्र के नगला रामबल स्थित आजाद नगर में परिवार के साथ रह रहे हैं। वह पीवीसी कंपनी में सुपरवाइजर हैं। उनका बेटा विक्की ठाकुर नोएडा में नौकरी करता है। घर पर पत्नी विनीता चौहान और बेटी नेहा चौहान रहती हैं।
विज्ञापन

विक्की हर शनिवार घर आता है। रविवार दोपहर करीब 12 बजे वह मां और बहन के साथ दिवाली की खरीदारी करने ट्रांस यमुना कॉलोनी बाजार गया था। परिवार करीब ढाई बजे लौटा तो मुख्य गेट का कुंडा और ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो अलमारी और बक्सों के ताले टूटे थे और सामान बिखरा पड़ा था। चोर एक जोड़ी सोने के लच्छे, कुंडल, झुमकी, झाले, दो सोने की चेन, तीन अंगूठियां, दो मंगलसूत्र, चार जोड़ी पायल, एक कंडौनी, अन्य आभूषण और करीब 10 हजार रुपये नकद ले गए। परिवार के मुताबिक, चोरी गए आभूषणों की कीमत करीब 14 लाख रुपये है।
विज्ञापन

----
वर्जन...
घटना के खुलासे के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। - श्वेता वर्मा, एसीपी छत्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
बॉक्स...
सालों की पूंजी चोरी, मां का रो-रोकर बुरा हाल
घर में बिखरा सामान और खाली अलमारी देखकर विनीता चौहान का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मेहनत से जुटाए आभूषण चोरी होने से वह टूट गईं। रोते हुए बोलीं, उनकी वर्षों की पूंजी चुरा ले गए। परिवार के लिए दिवाली की खुशियां पलभर में चिंता और मायूसी में बदल गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed