{"_id":"6a8d1b88119084cdfb05621f","slug":"jeweller-accused-of-cheating-agra-saraf-of-15-30-lakh-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा के सराफ से 15.30 लाख की ठगी: ऋषिकेश के ज्वेलर ने हड़पे चांदी के जेवर और दिए फर्जी चेक, FIR हुई दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा के सराफ से 15.30 लाख की ठगी: ऋषिकेश के ज्वेलर ने हड़पे चांदी के जेवर और दिए फर्जी चेक, FIR हुई दर्ज
Tue, 25 Aug 2026 10:05 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 25 Aug 2026 10:05 AM IST
सार
आगरा के सराफ ने ऋषिकेश के ज्वेलर्स पर 11.915 किलो चांदी के जेवर लेकर 15.30 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। भुगतान के लिए दिए गए चेक गलत हस्ताक्षर के कारण बाउंस हो गए। आरोप है कि बाद में जीएसटी पोर्टल पर पिछली तारीख का 6.70 लाख रुपये का फर्जी बिल अपलोड किया गया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई।
विज्ञापन
FIR Demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के एमएम गेट थाना क्षेत्र के कृष्णा आभूषण भंडार के मालिक मनोज कुमार बंसल ने ऋषिकेश के मनीष कुमार पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। मनीष पर 11.915 किलो चांदी के जेवर लेकर 15.30 लाख रुपये हड़पने का आरोप है।
मनोज ने बताया कि 6 अप्रैल 2026 को आकाश गंगा ज्वेलर्स के प्रोपराइटर मनीष कुमार को 15,30,340 रुपये के जेवर दिए थे। भुगतान के लिए मनीष ने यस बैंक के दो चेक दिए, जो 22 जून को गलत हस्ताक्षर के कारण वापस हो गए।
बाद में उन्हें जीएसटी पोर्टल पर 30 अप्रैल की पिछली तारीख में 6,70,208 रुपये का फर्जी बिल मिला। विरोध करने पर मनीष ने जान से मारने की धमकी दी। ऋषिकेश कोतवाली पुलिस ने शून्य प्राथमिकी दर्ज कर मामला एमएम गेट थाने भेजा है, जहां पुलिस जांच कर रही है। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।