फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Jewelery cash of 13 lakhs stolen by breaking the locks of the bullion's house

Mainpuri News: गणेश पूजा के बाद घर लौटा परिवार, कमरों की हालत देख उड़ गए होश, 13 लाख रुपये के जेवर हो गए चोरी

Mon, 05 Sep 2022 08:30 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: आगरा ब्यूरो Updated Mon, 05 Sep 2022 08:30 AM IST
सार

पुलिस का मानना है कि किसी को जानकारी थी कि सराफा व्यापारी कितने समय घर से निकले हैं और उन्हें कितना समय वापस आने में लग सकता है। इसी बीच चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
Jewelery cash of 13 lakhs stolen by breaking the locks of the bullion's house
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के थाना भोगांव क्षेत्र के मोहल्ला सराय निवासी सराफा व्यापारी का परिवार शनिवार रात गणेश पूजन में गया था। मौका पाकर चोरों ने घर के ताले तोड़ कर करीब 13 लाख रुपये के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। तहरीर मिलने के बाद जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

देर रात लौटे घर के लोग 

थाना क्षेत्र के मोहल्ला सराय शिव पैलेस के पास रहने वाले सराफा व्यवसायी उमाशंकर वर्मा शनिवार रात मोहल्ला कबीरगंज सुनार गली में चल रहे भगवान गणेश महोत्सव में शामिल होने गए थे। वहां से देर रात करीब 11:45 बजे पूजन के बाद जब घर लौटे तो मकान के ताले टूटे देख उनके होश उड़ गए। अंदर जाकर देखा तो कमरों के ताले भी टूटे हुए थे। अलमारी व बक्सों में रखा सामान बिखरा हुआ था।
विज्ञापन


ये सामान हुआ चोरी 

चोरी की सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस भी मौके पर जांच करने पहुंची। उमाशंकर ने बताया कि चोर छह सोने की चूड़ी, दो हार, एक पैंडल चेन, कंठी, एक सोने की चेन, 15 सोने की अंगूठी, एक टीका, एक नथ, दो जोड़ी झाले, एक जोड़ी झुमकी, दो जोड़ी टॉप्स, कनफूल, सुई धागा और 52 हजार की नकदी सहित करीब 250 ग्राम जेवर चुरा ले गए। पुलिस ने घर के आसपास भी तलाश की, लेकिन चोरी से जुड़ा कोई सुराग हाथ नहीं लग सका। सराफा व्यापारी ने बताया कि चोरी करीब 13 लाख रुपया के जेवर नकदी चुरा ले गए हैं। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी परिचित के शामिल होने की आशंका

सराफा व्यापारी के घर से करीब 13 लाख रुपया की चोरी की वारदात के बाद पुलिस खुलासे के प्रयास में जुटी है। वहीं व्यापारी जिस समय घर से बाहर गया, उस समय बेहद शातिराना ढंग से वारदात अंजाम दी गई। पुलिस का मानना है कि किसी को जानकारी थी कि सराफा व्यापारी कितने समय घर से निकले हैं और उन्हें कितना समय वापस आने में लग सकता है। इसी बीच चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता कि कोई परिचित ही चोरी की इस वारदात का सूत्रधार हो सकता है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed