फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Jewelery and cash worth Rs 20 lakh were stolen by breaking the locks of two houses.

Agra News: दो घरों के ताले तोड़ 20 लाख के जेवर-नकदी चोरी

Tue, 14 May 2024 05:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 14 May 2024 05:58 PM IST
विज्ञापन
Jewelery and cash worth Rs 20 lakh were stolen by breaking the locks of two houses.
दो घरों के ताले तोड़ 20 लाख के जेवर-नकदी चोरी
विज्ञापन

- गांव सिंहपुर और हविलिया में हुईं वारदात, पुलिस ने की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। थाना एलाऊ क्षेत्र के हरीसिंहपुर और हविलिया राजलपुर में सोमवार की रात चोरों ने दो घरों के ताले तोड़ कर करीब 20 लाख रुपये के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। मंगलवार की सुबह जानकारी होने के बाद पुलिस ने घटनास्थलों का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। फोरेंसिक की टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए।
एलाऊ क्षेत्र में आपराधिक वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रहीं हैं। सोमवार की रात गांव सिंहपुर निवासी कृपाल सिंह साोमवार की रात परिजन के साथ छत पर सो रहे थे। रात में किसी समय चोर छत के रास्ते घर में दाखि हुए। चोरों ने एक कमरे में रखी अलमारी और बक्सों के ताले तोड़ दिए। सोने के तीन हार, दो चेन, तीन जोड़ी झुमकी, छह अंगूठी करीब दो किलो चांदी व अन्य सामान आदि चोरी ले गए। सुबह जागने पर परिजन को घर में हुई चोरी की जानकारी हो सकी।
विज्ञापन

दूसरी घटना थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव हविलिया राजलपुर निवासी रोडवेज के संविदाकर्मी कुशलेश यादव के घर में हुई। संविदाकर्मी चुनाव संबंधी ड्यूटी में है। जिस कारण पत्नी घर में अकेली थी। सोमवार की रात चोरों ने छत पर बने कमरे का ताला तोड़ कर सोने की चेन, कान के झाले, तीन अंगूठी पायल नकदी आदि चोरी की वारदात अंजाम दी। मंगलवार की सुबह जागने पर सुधा को चोरी की जानकारी हो सकी। एक ही रात में क्षेत्र के दो गांव में वारदात की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थलों का निरीक्षण करने के साथ ही पीड़ितों से चोरी गए सामान आदि के बारे में जानकारी ली। चोरों ने दोनों ही घरों से करीब 20 लाख रुपये से अधिक के जेवर और नकदी चोरी की वारदात अंजाम दी है। मौके पर खोजी कुत्तों ने भी घटनास्थल की सुरागकाशी की। फोरेंसिक एक्सपर्ट ने घरों से फिंगर प्रिंट आदि के नमूने जांच के लिए एकत्र किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed