फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Jewelery and cash worth Rs 2 lakh were stolen by breaking the locks of the house

Agra News: मकान के ताले तोड़कर 2 लाख के जेवर-नकदी चुराए

Tue, 04 Feb 2025 10:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 04 Feb 2025 10:34 PM IST
विज्ञापन
Jewelery and cash worth Rs 2 lakh were stolen by breaking the locks of the house
भोगांव थाना क्षेत्र के गांव खरा में चोरों द्वारा तोड़ा गया बॉक्सा और बिखरा पड़ा सामान।
भोगांव। गांव खरा में दो माह से बंद एक मकान के ताले तोड़कर चोरों ने करीब दो लाख रुपये के जेवर और नकदी चोरी की वारदात अंजाम दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव खरा निवासी अवनीश कुमार पाल छोटे भाई लालू के साथ दिल्ली में ऑटो रिक्शा चलाने का काम करते हैं। बीते वर्ष दिवाली पर वह गांव स्थित घर पर आए थे। यहां कुछ दिन रुकने के बाद ताला लगा कर दिल्ली चले गए थे। मकान की देखरेख 70 वर्षीय मौसी करती हैं।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह जब मौसी साफ सफाई के लिए पहुंची तो ताले टूटे देख उनके होश उड़ गए। कमरों में रखा सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। देर शाम अवनीश भी गांव आ गए और घर से हुई चोरी की जानकारी ली। करीब दो लाख रुपये के जेवर आदि सामान चोरी होने की बात सामने आई है। हालांकि अभी तक इस संबंध में कोई औपचारिक जानकारी नहीं दी गई है। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed