फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   JCB cleaning the drain tore the stomach of an innocent child, people were shocked to see the scene

Agra: नाला साफ कर रही जेसीबी ने फाड़ दिया मासूम का पेट, दृश्य देख कांप गए लोग; कूड़ा बीन रहा था बालक

Sat, 27 Jan 2024 01:13 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 27 Jan 2024 01:13 PM IST
सार

जेसीबी चालक को पता ही नहीं चला कि मासूम कब मशीन की चपेट में आ गया। जब खून बिखरा देखा तो उसके होश उड़ गए। जेसीबी को मौके पर छोड़कर आरोपी चालक फरार हो गया। 

 

विज्ञापन
JCB cleaning the drain tore the stomach of an innocent child, people were shocked to see the scene
Agra News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में नाला सफाई कर रही जेसीबी से मासूम का पेट फट गया। बालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद जेसीबी चालक मौके से फरार हो गया। हादसे को देख मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन


यहां की है घटना 
एसएन मेडिकल कालेज में नाला सफाई के दौरान जेसीबी से दर्दनाक हादसा हुआ। जेसीबी ने कूड़ा बीन रहे 12 साल के अकरम का पेट फाड़ दिया। मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। 
विज्ञापन


पिता चलाता है नाई की दुकान 
बताया गया है कि अकरम नाला बुढ़ान सय्यद के रहने वाले शहाबुद्दीन का बेटा है। उसके पिता सड़क पर नाई की दुकान चलाता है। आर्थिक तंगी के कारण बच्चे की पढ़ाई छुड़वा दी थी। हादसे के बाद मां का रो -रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed