फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   JB Academy was blown away by Dhruv's onslaught; he smashed a century off just 40 balls.

Agra News: ध्रुव की आंधी में उड़ी जेबी अकादमी, 40 गेंदों पर ठोंका शतक

Thu, 01 Jan 2026 02:56 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
JB Academy was blown away by Dhruv's onslaught; he smashed a century off just 40 balls.
ध्रुव तोमर
आगरा। शहर के उभरते क्रिकेट सितारे ध्रुव तोमर की विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर लाला सियाराम क्रिकेट अकादमी ने एकतरफा जीत दर्ज की। बुधवार को जेबी ग्राउंड, बमरौली में खेले गए मुकाबले में ध्रुव तोमर ने महज 40 गेंदों पर 104 रनों की तूफानी पारी खेलकर मैच का रुख पूरी तरह अपनी टीम के पक्ष में मोड़ दिया। ध्रुव की इस शानदार शतकीय पारी में आक्रामकता के साथ तकनीक का बेहतरीन तालमेल दिखा। उन्होंने मैदान के चारों ओर आकर्षक शॉट्स लगाते हुए 6 गगनचुंबी छक्के और 15 चौके जड़े।
विज्ञापन


जेबी क्रिकेट अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 166 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लाल सियाराम क्रिकेट अकादमी की शुरुआत से ही आक्रामक मंशा साफ नजर आई। ध्रुव तोमर की विस्फोटक बल्लेबाजी के आगे विपक्षी गेंदबाज बेबस दिखे। लाल सियाराम क्रिकेट अकादमी ने महल 11.3 ओवर में ही 1 विकेट खोकर 167 रन बनाते हुए मुकाबला नौ विकेट से अपने नाम कर लिया। बेहतरीन शतकीय पारी के लिए ध्रुव को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed