{"_id":"68c48e13b260ee59ba0f709c","slug":"jaya-kishori-will-awaken-spiritual-consciousness-agra-news-c-25-1-agr1065-866888-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: जया किशोरी जाग्रत करेंगी आध्यात्मिक चेतना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: जया किशोरी जाग्रत करेंगी आध्यात्मिक चेतना
विज्ञापन
आगरा। जीवांजलि कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध आध्यात्मिक और प्रेरक वक्ता जया किशोरी का विशेष आध्यात्मिक सत्र 16 सितंबर को सूरसदन में होगा। इस कार्यक्रम के माध्यम से जया किशोरी महिला, पुरुष, युवा और बुजुर्ग सभी वर्गों को आध्यात्म से जोड़ेंगी। वह बताएंगी कि आध्यात्म की मदद से कैसे जीवन को बेहतर बनाया जा सकता है।
अमर उजाला और तपन ग्रुप पावर्ड बाय कृष्णा कच्ची घानी सरसों का तेल की ओर से जीवांजलि आध्यात्मिक सत्र का आयोजन सूरसदन में किया जाएगा। इस आध्यात्मिक सत्र के जरिये समाज के सभी वर्गों के सामने मौजूद मानसिक चिंता और सामाजिक, पेशेगत व अन्य चुनौतियों से निपटने में आध्यात्म का महत्व समझाएंगी।
वह बताएंगी कि कैसे नैतिक मूल्य, सकारात्मक सोच को आध्यात्मिक चेतना से जोड़कर सभी समस्याओं से पार पाया जा सकता है। यह प्रेरणादायी सत्र शहरवासियों को एक नई दिशा और दृष्टि देगा। कार्यक्रम में प्रवेश आमंत्रणपत्र से ही मिलेगा। कार्यक्रम के एसोसिएट स्पांसर डॉ. नरेश शर्मा न्यूरो फिजीशियन, गणपति ग्रुप, गोविंद पंसारी, साइंटिफिक मेट्रोपोलिस पैथोलॉजी प्रालि. रेनबो आईवीएफ, डीएसएम सोल, सहयोगी मैजिक फ्रेम्स, डॉ. उमेश देवज्ञ हैं।