फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Japanese investor delegation welcomed on the Agra-Lucknow Expressway.

Agra News: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर जापानी इन्वेस्टर प्रतिनिधिमंडल का स्वागत

Fri, 21 Aug 2026 01:45 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Japanese investor delegation welcomed on the Agra-Lucknow Expressway.
फतेहाबाद फोटो।आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर जापानी इन्वेस्टर प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते यूपीडा के
फतेहाबाद। बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश में औद्योगिक निवेश और वैश्विक साझेदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आए जापानी प्रतिनिधिमंडल का आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन

जापान के गवर्नर यामानाशी प्रीफेक्चर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल को पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह अपने साथ एक्सप्रेसवे के रास्ते लेकर गए। इन्वेस्टर यूपी के तहत उच्चस्तरीय दल का एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 21 स्थित टोल प्लाजा प्रतापपुरा पर यूपीडा के मुख्य सुरक्षा अधिकारी आरएन सिंह के नेतृत्व में जापानी मेहमानों को फूल-मालाएं पहनाकर और बुके भेंटकर स्वागत किया गया। जापानी दल ने यूपीडा के एक्सप्रेसवे की विश्वस्तरीय ढांचागत सुविधाओं की सराहना की।
विज्ञापन

यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026 के तहत उत्तर प्रदेश और जापान के बीच इन्वेस्टमेंट, इनोवेशन, मैन्युफैक्चरिंग और टेक्नोलॉजी पार्टनरशिप निवेश, नवाचार, विनिर्माण और प्रौद्योगिकी साझेदारी को बढ़ावा देना है। वहीं लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से शिष्टाचार भेंट करेगा। इस अवसर पर राधामोहन द्विवेदी, प्रोजेक्ट मैनेजर प्रमोद धनगर, सोबरन सिंह, सद्दाम हुसैन, अतुल शर्मा, विकास तिवारी, प्रदीप, दीपक सिंह, दीपू सिंह, आरके. चौधरी, ओमवीर गुर्जर, पंकज शर्मा, आशीष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed