फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Janmashtami: Late night programs across the district

श्रीकृष्ण की झांकियों में सुबह तक झूमते रहेह भक्त

Sat, 20 Aug 2022 11:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Janmashtami: Late night programs across the district
मैनपुरी/कुरावली। शुक्रवार की रात जिलेभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया गया। विभिन्न स्थानों पर सजाई गई झांकियों में भक्त शनिवार की सुबह तक प्रस्तुति देते रहे। पुलिस ने भी कोतवाली और पुलिस लाइन में झांकी सजाईं।
विज्ञापन

शहर कोतवाली में कोतवाल विक्रम सिंह की देखरेख में झांकी सजाई गई। यहं देर रात तक पुलिसकर्मी पूजा करते दिखाई दिए। कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ। भगवान कन्हैया की भक्ति में पुलिस कर्मियों को भी झूमते हुए देखा गया। शहर के प्रमुख मंदिरों और विभिन्न मोहल्लों में सजाई गई झांकियों में लोगों ने देर रात तक भजन कीर्तन प्रस्तुत किये। शनिवार की सुबह तक भक्तों को भगवान कन्हैया के भजनों पर झूमते हुए देखा गया। कस्बा कुरावली के जैन मंदिर वाली गली स्थित प्राचीन दाऊजी मंदिर, जीटी रोड स्थित मंदिर महाराज जी बाबा, कानूनगोयान स्थित मंदिर हनुमान, मोहल्ला महाजनान स्थित श्री राम मंदिर, गेमी महाराज मंदिर, मंदिर झारखंड ईश्वर नाथ, मंदिर बन खंडेश्वर नाथ, कानूनगोयान स्थित शिव मंदिर आदि पर शुक्रवार की देर रात तक भजन कीर्तन चलते रहे।
विज्ञापन

घिरोर। जन्माष्टमी के त्योहार पर कस्बा स्थिति मंदिरों पर मनमोहक झाकियां सजाई गईं। यहां नाटक के साथ ही कालकारों ने राधा और कृष्ण के स्वरूप में मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। जिसे देखने के लिए कस्बे के आस पास गांव के ग्रामीण भी पहुंचे । रात्रि साढ़े बारह बजे तक मंदिरों पर कार्यक्रम चलते रहे। कस्बा के नाहिली रोड स्थित प्राचीन माता मंदिर, संतोषी चौक स्थित मंदिर, जसराना तिराहे स्थित वनखंडेश्वर मंदिर में कलाकारों ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

भोंगाव। जन्माष्टमी के उपरांत नगर में दाऊजी का हिंडोला धूमधाम से निकाला गया। हिंडोला की सैकड़ों जगह पर लोगों ने आरती कर पूजा अर्चना की। हिंडोला दाऊजी मंदिर से प्रारंभ होकर राम जानकी मंदिर सोमेश्वर नाथ मंदिर, भोले नाथ धाम होते हुए जगत नगर स्थित बिहारी जी मंदिर पर समाप्त हुआ। लोगों ने हिंडोला की आरती उतारकर प्रसाद वितरित किया। इस अवसर पर हरिगोबिन्द दुवे,गिरजाशंकर वर्मा,जलज सक्सेना, अमित वर्मा, आदि लोग मौजूद रहे। संवाद

बिछवां। विकास खंड सुल्तानगंज के गांव औरंध में जन्माष्टमी के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। खेलकूद का शुभारंभ हरिनाथ सिंह चौहान ने फीता काटकर किया। तीन किमी दौड़ प्रतियोगिता में अमन यादव जमथरी प्रथम, नरेंद्र सिंह औरंध द्वितीय और गौरव भवीचंद्रपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। साइकिल दौड़ में अभय प्रताप कंसपुर प्रथम, विमलेश मानपुर द्वितीय स्थान पर रहे। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में रानू चौहान सहारा प्रथम, लखन चौहान औरंध द्वितीय और नव्या चौहान सहारा ने तृतीय स्थान पाया। जलेबी दौड़ प्रतियोगिता में यशराज सिंह चौहान औरंध प्रथम, यश चौहान औरंध ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विष्णुकांत, सुखपाल सिंह टीटू, आदित्य प्रताप मोनू, सोनू, विनय सिंह, भवानी सिंह, सुनील मौजूद रहे। पवन कुमार, रामबरन, विजय विक्रम आदि ने रेफरी की भूमिका निभाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed