फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Janmashtami Celebrate Today in Bankebihari Temple Abhishek will be held at midnight

वृंदावन: ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव आज, अर्द्धरात्रि में होगा अभिषेक

Fri, 23 Aug 2019 05:00 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन-मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन-मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 23 Aug 2019 05:00 AM IST
सार

  • ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की तैयारी पूरी
  • मंदिर के शयन भोग सेवाधिकारी रात 12 बजे करेंगे भगवान का महाभिषेक 
  • चांदी के पालने में दर्शन देंगे भगवान, रात 1:55 बजे होगी मंगल आरती

विज्ञापन
Janmashtami Celebrate Today in Bankebihari Temple Abhishek will be held at midnight
जन्मस्थान - फोटो : amar ujala

विस्तार

ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर व प्रेम मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव शुक्रवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। इसकी तैयारी मंदिर प्रबंधन द्वारा पूरी कर ली गई हैं। 
विज्ञापन


ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के शयन भोग सेवाधिकारी मनोज गोस्वामी ने बताया कि 23 अगस्त की रात 12 बजे वह भगवान कृष्ण का महाभिषेक करेंगे। इसके पश्चात रात्रि 1:45 बजे मंदिर के जगमोहन में चांदी के पालने में जन-जन के आराध्य अपने भक्तों को दर्शन देंगे। 
विज्ञापन


वर्ष में एक बार होने वाली मंगला आरती रात्रि 1:55 मिनट पर चांदी से बनी आरती से की जाएगी। मंगला आरती के पश्चात रात दो से 5:30 बजे तक ठा. बांकेबिहारी भक्तों के चांदी के पालने में दर्शन देंगे। 24 अगस्त को 7:45 से दोपहर 12 बजे तक नंदोत्सव का कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यमुनाजल एवं पंचामृत से होगा अभिषेक
मंदिर के सेवायत मनोज गोस्वामी ने बताया कि ठा. बांकेबिहारी का अभिषेक जड़ी बूटियों, यमुना जल एवं दूध, दही, घृत, शहद, शक्खर के मिश्रण से किया जाएगा।

वहीं जन्माष्टमी पर मोहन भोग (हलुआ) एवं तरह-तरह की मेवाओं के पाग, पराठे, धनिया की पंजीरी आदि का विशेष भोग लगाया जाएगा। ठाकुरजी का भोग लगाने के पश्चात भक्तों में वितरित किया जाएगा।

पीले की रंग की जड़ेमा पोशाक धारण करेंगे ठा. बांकेबिहारी 
ठा. बांकेबिहारी मंदिर में जन्माष्टमी पर आज रात्रि में अभिषेक के पश्चात पीले रंग की जड़ावदार पोशाक एवं विशेष सोने, चांदी, जवाहरात के आभूषण ठाकुरजी को धारण कराए जाएंगे।

मंदिर के सेवायत मनोज गोस्वामी ने बताया कि प्रभु के सात भक्तों द्वारा दिल्ली से पीले रंग की जड़ेमा पोशाकें भेजी जा रही हैं। इनमें एक कोई भी प्रभु इच्छानुसार पोशाक आराध्य को धारण कराई जाएगी।
 

एक हजार शंखध्वनि के मध्य होगा प्रेम मंदिर में अभिषेक 
प्रेम मंदिर में भी 23 अगस्त (शुक्रवार) को जन्माष्टमी मनाई जाएगी। मंदिर को भक्तों द्वारा देशी-विदेशी फूलों से सजाया जा रहा है। मंदिर के द्वारों पर बंधनवार लटकाई जा रही हैं।

मंदिर के मीडिया प्रभारी अजय त्रिपाठी ने बताया कि 1 हजार शंख ध्वनि के मध्य रात्रि 12 बजे भगवान कृष्ण का अभिषेक होगा। इसके पश्चात महा आरती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed