{"_id":"6809b215806da2ac79064690","slug":"janani-suraksha-yojana-verification-of-bank-accounts-in-sterilization-scam-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"जननी सुरक्षा योजना: नसबंदी घोटाले में बैंकों खातों का सत्यापन,ऑडिट रिपाेर्ट में बड़ी घपलेबाजी का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जननी सुरक्षा योजना: नसबंदी घोटाले में बैंकों खातों का सत्यापन,ऑडिट रिपाेर्ट में बड़ी घपलेबाजी का खुलासा
Thu, 24 Apr 2025 09:07 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 24 Apr 2025 09:07 AM IST
सार
नसबंदी घोटाले में बैंकों खातों का सत्यापन किया जा रहा है। शासन की ऑडिट रिपाेर्ट में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी घपलेबाजी सामने आई है।
विज्ञापन
जननी सुरक्षा योजना
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जननी सुरक्षा योजना (जेएसवाई) और नसबंदी घोटाले में एक महिला के दो से अधिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) पर प्रसव दर्शाकर भुगतान हुआ है। इनकी धनराशि खाते से निकाल ली गई है। इनके खातों की जांच के साथ सत्यापन भी किया जा रहा है।
शासन की ऑडिट रिपोर्ट में ममता को सीएचसी खेरागढ़, सीएचसी अछनेरा, पूजा को सीएचसी फतेहाबाद, सीएचसी बरौली अहीर, आरती को सीएचसी जगनेर, सीएचसी सैंया और मंजू को सीएचसी फतेहाबाद और सीएचसी खेरागढ़ में लाभार्थी दर्शाते हुए प्रोत्साहन राशि निकाल ली है।
इस रिपोर्ट में तर्क दिया है कि एक ही महिला कैसे विभिन्न सीएचसी पर प्रसव और नसबंदी का लाभ ले सकती है। इस मामले में स्वास्थ्य विभाग की टीम और पुलिस जांच कर रही है। इनकी सूची बनाकर सभी संबंधित सीएचसी से ब्योरा तलब किया है। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव का कहना है कि जेएसवाई-नसबंदी में एक ही महिला के अलग-अलग सीएचसी पर भुगतान की भी जांच की जा रही है। इन सभी का सत्यापन भी कराया जा रहा है।