फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Janakpuri Mahotsav 2024: Janak Dulari's lehenga will come from Jaipur women will wear lehenga to welcome

जनकपुरी महोत्सव 2024: जयपुर से आएगा जनक दुलारी का लहंगा, स्वागत करने के लिए लांचा पहनेंगी महिलाएं

Thu, 12 Sep 2024 02:26 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 12 Sep 2024 02:26 PM IST
सार

आगरा में जनकपुरी महोत्सव की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। रघुवर की बरात का स्वागत करने के लिए महिलाएं लांचा पहनेंगी। वहीं जनक दुलारी का लहंगा जयपुर से आएगा। 

 

विज्ञापन
Janakpuri Mahotsav 2024: Janak Dulari's lehenga will come from Jaipur women will wear lehenga to welcome
जनकपुरी महोत्सव समिति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 उत्साह के साथ राजा जनक परिवार में जनक दुलारी सीता के विवाह की तैयारियां चल रही हैं। इस बार उनके लिए जयपुर से सितारों से जड़ा लाल रंग का लहंगा मंगाया जाएगा। वहीं रघुवर की बरात का स्वागत लांचा पहनकर घर की महिलाएं करेंगी।
विज्ञापन


बारिश की बौछारों के बीच भी रामभक्तों का जोश बरकरार है। जनकपुरी आयोजन समिति दिन-रात तैयारियों में जुटी है। इस बार शाहगंज निवासी प्रमोद वर्मा को राजा जनक का स्वरूप चुना गया है। इसके बाद से ही राजा जनक के स्वरूप प्रमोद वर्मा के परिवार में सीताजी की शादी के लिए खूब उत्साह है।
विज्ञापन


देहरी-पूजन से लेकर विवाह के मांगलिक कार्यों में कुछ अलग परिधान पहनने के लिए जनक परिवार की महिलाएं तैयारियों में जुटी हैं। सुबह घर में पूजन-पाठ शाम को समिति कार्यालय पर भजन संध्या का आयोजन हो रहा है। मंजू वर्मा (रानी सुनयना का स्वरूप) ने बताया कि बरात के दिन घर की महिलाएं लाल रंग का लांचा व लहंगा पहनेंगी। हल्दी में पीले, मेहंदी में हरे, तुलसी-शालिग्राम विवाह में रंग-बिरंगे परिधान पहनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार विवाह में सिर्फ भक्ति के गाने ही होंगे। परिवार की महिलाएं गानों की सूची तैयार कर रहीं हैं। प्रभु श्रीराम को दामाद रूप में सोने का उपहार देने के लिए सोच-विचार चल रहा है।


राजा जनक ने सिलवाए डेढ़ सौ कुर्ते-पजामे
राजा जनक के नाम की घोषणा होने के बाद से तैयारियों में जुटे प्रमोद वर्मा ने डेढ़ सौ कुर्ते-पजामे सिलवाए हैं। उन्होंने बताया कि 150 से अधिक सम्मान समारोह में जा चुका हूं और 35 कुर्ते इस्तेमाल कर चुका हूं। सीता के पिता बनने का मौका है, इसलिए खुद को अलग दिखाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed