{"_id":"d0f31a6b836a0b885c8de6af0df90219","slug":"janakpuri-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानव शृंखला बनाकर नाराजगी जताई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानव शृंखला बनाकर नाराजगी जताई
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Mon, 14 Sep 2015 01:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनकपुरी महोत्सव आठ अक्तूबर से होगा। गांधी नगर क्षेत्र में अभी तक विकास कार्य शुरू नहीं हो सके हैं। प्रशासन और नगर निगम की शिथिलता के विरोध में जनकपुरी और आसपास के क्षेत्र के लोगों ने जनक महल पार्क के पास मानव शृंखला बनाई। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हुए।
जनकपुरी महोत्सव समिति की ओर से बहुत पहले जिला प्रशासन और नगर निगम को विकास कार्यों के प्रस्ताव सौंप दिए गए हैं। महोत्सव का समय नजदीक आता जा रहा है और विकास कार्य दिख नहीं रहा है। इससे क्षेत्र के लोगों में नाराजगी है। क्षेत्र के लोगों की एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए रविवार को सुबह आठ बजे मानव शृंखला बनाई गई। लोग जय श्रीराम का उद्घोष कर रहे थे। सांकेतिक विरोध प्रदर्शन में गांधी नगर के अलावा नगला बेनी, सुल्तानगंज, विजय नगर, नेहरू नगर के लोगों ने भी उपस्थित दर्ज कराई। कोर कमेटी के सदस्य रवि परमार और बाकी सदस्यों की देखरेख में मानव शृंखला बनाई गई। कुछ स्वयंसेवकों ने छाछ और पानी की सेवा भी की।
मानव शृंखला में नहीं नजर आए चेयरमैन
आगरा। श्रीजनकपुरी महोत्सव समिति के चेयरमैन योगेंद्र प्रताप सिंह चौहान मानव शृंखला में भी नजर नहीं आए। कोर कमेटी के सदस्य रामप्रताप सिंह चौहान भी नहीं थे। हालांकि उन्होंने बताया कि वह पार्टी के एक मामले में व्यस्त थे। चेयरमैन क्यों नहीं गए, इसकी जानकारी नहीं है। सूत्रों की मानें तो बिना सलाह के हो रही गतिविधियों से चेयरमैन नाराज हैं। हालांकि कोर कमेटी के सदस्य प्रमोद कुमार गुप्ता ने बढ़-चढ़कर आयोजन में हिस्सा लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए क्षेत्र के लोगों का धन्यवाद ज्ञापित भी किया।