फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Janakpuri Festival 2025: Janak Mahal will be built in Shivam Park, Lord Shri Ram will be welcomed

जनकपुरी महोत्सव 2025: शिवम पार्क में बनेगा जनक महल, प्रभु श्रीराम का होगा स्वागत

Fri, 04 Jul 2025 09:52 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 04 Jul 2025 09:52 AM IST
सार

जनकपुरी महोत्सव के लिए पार्षद प्रदीप अग्रवाल महामंत्री और पार्षद पंकज अग्रवाल और नितिन कोहली को संयोजक बनाया गया है। 
 

विज्ञापन
Janakpuri Festival 2025: Janak Mahal will be built in Shivam Park, Lord Shri Ram will be welcomed
जनकपुरी महोत्सव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के कमला नगर में आयोजित होने वाले जनकपुरी महोत्सव में प्रभु श्रीराम के स्वागत के लिए बी ब्लॉक स्थित शिवम पार्क में जनक महल बनाया जाएगा। महल को भव्यरूप देने के लिए बृहस्पतिवार को जनकपुरी महोत्सव समिति ने कमला नगर स्थित होटल में आयोजित बैठक में विचार विमर्श किया। इस दौरान समिति के मुख्य संरक्षक राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने पार्षद प्रदीप अग्रवाल को महामंत्री और पार्षद पंकज अग्रवाल के साथ नितिन कोहली को संयोजक बनाए जाने की घोषणा की।
विज्ञापन


 

वर्ष 2013 के बाद कमला नगर में जनकपुरी महोत्सव के आयोजन को लेकर मिथिलावासी उत्साहित हैं। आयोजन को भव्य बनाने के लिए समिति भी कोई कसर नहीं छोड़ रही है। लगातार चल रही बैठकों के दौर में बृहस्पतिवार को कार्यकारिणी का विस्तार और कमला नगर क्षेत्र में विकास कार्य को लेकर मंथन किया गया। मुख्य संरक्षक राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने कहा कि जनकपुरी महोत्सव के लिए 300 कार्यकर्ताओं के साथ अभी और पदाधिकारी बनाए जाएंगे। जो लोग समय दे सकते हैं, वे अपना नाम लिखवा सकते हैं।

ये भी पढ़ें -  युवती की हत्या: घर में चारपाई पर मिली लाश...चोरों ओर बिखरा खून, गले पर गहरे जख्म; पांच महीने बाद होनी थी शादी

 
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्ष मुरारी प्रसाद अग्रवाल ने कहा कि कमला नगर में इस बार विकास की गंगा बहेगी। जनकपुरी महोत्सव के लिए कमला नगर के सभी ब्लॉक सहित कोने कोने में लाइट, सीवर, सफाई और निर्माण से संबंधित सभी समस्या का समाधान किया जाएगा। बैठक में राजा जनक राजेश अग्रवाल, महामंत्री उमेश कंसल, कोषाध्यक्ष रामरतन मित्तल, विशिष्ट संरक्षक चौधरी विजेंद्र सिंह, भगवान रैपुरिया, समन्वयक सत्य प्रकाश गुप्ता, विजय अग्रवाल, पार्षद मुरारी लाल गोयल, पार्षद हरिओम गोयल बाबा, अनिल अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, रामगोपाल गोयल, रंगेश त्यागी, मोहित अग्रवाल, कृष्ण कुमार गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता, महिला समिति की अध्यक्ष सीमा अग्रवाल, मीरा अग्रवाल, मीनू त्यागी, श्वेता बंसल, रुचि अग्रवाल, चारू गर्ग मौजूद रहीं।

ये भी पढ़ें -   कुणाल हत्याकांड में बड़ा अपडेट:  सस्ता सोना बन गया कत्ल की वजह...दोस्तों ने इतनी बेरहमी से मारा, कांप उठा कलेजा


 
विज्ञापन

इससे पहले तीन बार बना है शिवम पार्क में जनक महल
उत्तर भारत का ऐतिहासिक जनकपुरी महोत्सव के लिए एक बार फिर भगवान श्रीराम की आगवानी के लिए कमला नगर को चुना गया है। कमला नगर में जनकपुरी महोत्सव के आयोजन को लेकर क्षेत्रीय लोग भी उत्साहित है। जनकपुरी महोत्सव समिति के महामंत्री एवं पार्षद प्रदीप अग्रवाल ने बताया कि जनक महल इससे पहले तीन बार शिवम पार्क में ही बना है। एक बार एफ ब्लॉक के मल्होत्रा पार्क में बनाया गया। जनक महल बनने के बाद इस पार्क का नाम जनक पार्क रखा गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed