{"_id":"68c72a0dd9d0ce4cce016a8f","slug":"janaki-became-fascinated-with-raghunath-in-the-flower-garden-agra-news-c-364-1-ag11004-118923-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पुष्प वाटिका में रघुनाथ पर मोहित हुईं जानकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पुष्प वाटिका में रघुनाथ पर मोहित हुईं जानकी
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। श्रीरामलीला महोत्सव में रविवार को पुष्प वाटिका लीला का मंचन किया गया। इससे पहले मंचन में दिखाया गया कि लाला चन्नोमल की बारादरी से मुनि विश्वामित्र के साथ राम, लक्ष्मण घोड़ों की सवारी पर व मां जानकी अपनी चार सखियों के साथ रथ पर सवार होकर पुष्पवाटिका के लिए निकलती हैं। इसके बाद सभी की सवारी रावतपाड़ा जौहरी बाजार, बिजलीघर होती हुई रामलीला मैदान में बनी जनकपुरी मिथिला नगरी में पहुंचती है। इस दौरान मार्ग में माता जानकी, राम-लक्ष्मण पर पुष्प वर्षा कर लोगों ने उनका स्वागत किया।
सीताजी पुष्प वाटिका में फूल तोड़ रही होती हैं, तभी उन्हें प्रभु श्रीराम दिखते हैं। दोनों एक दूसरे को देखकर मोहित हो गए। माता सीता ने अपनी सहेलियों से इच्छा व्यक्त की कि उनका विवाह श्रीराम के ही साथ हो। मंचन में गौरा मंदिर में पूजन और अहिल्या उद्धार के दृश्यों ने दर्शकों का मन मोह लिया।
इस अवसर पर विधायक डाॅ. जीएस धर्मेश, कमेटी के अध्यक्ष व विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पाैनिया, मधु बघेल,महामंत्री राजीव अग्रवाल, ताराचंद अग्रवाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -
रामलीला में आज
रामलीला में सोमवार शाम को लाला चन्नोमल की बारादरी से सीता स्वयंवर के लिए सवारी निकाली जाएगी। शाम को 7.30 बजे धनुष यज्ञ एवं परशुराम संवाद की लीला का मंचन होगा।