फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Janak Mahal in Agra to be built on lines of Ayodhya Ram temple

UP: अयोध्या से पहले आगरा में बनेगा राम मंदिर की तर्ज पर जनक महल, तस्वीर आई सामने

Sat, 19 Aug 2023 10:31 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 19 Aug 2023 10:31 AM IST
सार

अयोध्या में भगवान श्री राम के मंदिर का निर्माण तेज गति से हो रहा है, लेकिन उससे पहले आपको आगरा में इस मंदिर के दर्शन होंगे। दरअसल आगरा में आयोजित होने वाले जनकपुरी महोत्सव में जनक महल को  राम मंदिर की तर्ज पर बनाया जाएगा। 
 

विज्ञापन
Janak Mahal in Agra to be built on lines of Ayodhya Ram temple
राम मंदिर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मर्यादा पुरुषोत्तम राम की अगवानी के लिए जनकपुर में उत्सव का माहौल है। आयोजन को भव्य बनाने के लिए बैठकों का दौर चल रहा है। निर्णय लिया गया है राजा राम की अगुआई के लिए जनकपुरी का महल अयोध्या स्थित राजा राम मंदिर की तर्ज पर सजाया जाएगा। आयोजन समिति चाहती है कि अयोध्या में राम मंदिर पूर्ण होने से पहले जनकपुरी में ही राम मंदिर के दर्शन करा सकें।
विज्ञापन

 

दो दिन से समिति के सदस्य संजय प्लेस के हर ब्लॉक में घूम-घूमकर समस्याओं को परख रहे हैं, कहां क्या काम कराया जाना है इसकी सूची तैयार की जा रही है। इसके बाद रामलीला कमेटी के अध्यक्ष और क्षेत्रीय विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल को कार्यों की सूची दी जाएगी, जिससे वो विभागों को विकास कार्य के लिए निर्देशित कर सकें। आयोजन समिति अध्यक्ष मुरारीलाल अग्रवाल ने बताया इस बार जनकपुरी पांच दिनों तक पूरी भव्यता से सजी रहेगी। 10 अक्तूबर से 14 अक्तूबर तक विभिन्न आयोजन होंगे। शनिवार को विस्तारित कार्यकारिणी की घोषणा कर दी जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

बनने के साथ ही उखड़ने लगी सड़क

जनकपुरी आयोजन से पूर्व यस बैंक से लेकर एमडी जैन इंटर काॅलेज के सामने बनाई गई सड़क अभी से उखड़ने लगी है। जगह-जगह गिट्टियां उखड़ने से मिथिलावासियों में रोष है। आयोजन समिति के राजू अग्रवाल का कहना है कि स्थानीय पार्षद से शिकायत भी कर चुके हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही।
 
विज्ञापन

शौचालय अतिक्रमण मुक्त हों

आयोजन समिति के सचिव वीरेन मित्तल का कहना है कि यह समय निर्माण का है लेकिन एडीए की टीम संजय प्लेस में आए दिन तोड़फोड़ कर रही है। व्यापारी विनय मित्तल ने बताया कि संजय प्लेस की हर बिल्डिंग की प्रत्येक मंजिल पर शौचालय हैं, जो अतिक्रमण की भेंट चढ़ चुके हैं, इन्हें अतिक्रमण से मुक्त कराया जाए।
 

मुख्यमंत्री को किया जाएगा आमंत्रित

सन 1994 में 29 साल पहले जब संजय प्लेस में जनकपुरी सजाई गई थी तब पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह भी जनकपुरी आयोजन में शिरकत करने आए थे। कमेटी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आमंत्रित करने लखनऊ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed