फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   jamming for six hours in front of DM house and one died due to truck overturned in Agra

Agra: दो ट्रक भिड़े, दो अनियंत्रित होकर पलटे, डीएम आवास के सामने छह घंटे लगा रहा जाम, एक की मौत

Sat, 18 Mar 2023 10:08 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 18 Mar 2023 10:08 PM IST
सार

आगरा में दो अलग-अलग स्थानों पर ट्रक भिड़ गए या पलट गए। इससे एक की मौत हो गई। जबकि डीएम आवास के सामने छह घंटे तक जाम लगा रहा। कड़ी मशक्कत के बाद इसको हटाकर यातायात शुरू कराया गया।     

विज्ञापन
jamming for six hours in front of DM house and one died due to truck overturned in Agra
इंपीरियल होटल के सामने पलटा ट्राला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश की ताजनगरी आगरा में बीती रात और शनिवार तड़के दो ट्रक पलट गए। इसके अलावा अन्य दो ट्रक आपस में टकरा गए। ट्रक पलटने से  सेंट जोंस लोहामंडी मार्ग करीब तीन घंटे तक जाम रहा। वहीं रामबाग पुल पर दो ट्रक टकरा गए। हादसे में क्लीनर की मौत हो गई। वहीं एमजी रोड पर जिलाधिकारी आवास के पास गिट्टी से भरा ट्रक पलटने से करीब 6 घंटे तक जाम रहा। इससे लोगों को परेशानी हुई।

विज्ञापन

हादसा-1

शुक्रवार रात लगभग 2 बजे हाईवे पर दो ट्रकों में टक्कर हो गई। दोनों ट्रक फिरोजाबाद की तरफ से मथुरा जा रहे थे। आगे चल रहे ट्रक चालक ने अचानक रामबाग पुल पर ट्रक के ब्रेक लगा दिए। इससे दूसरा ट्रक पीछे से आगे चल रहे ट्रक में जा घुसा और उसका केबिन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने केबिन को तोड़कर चालक और क्लीनर को निकाला। हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सुबह करीब 10 बजे पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को हटवाया, तब यातायात सुचारू हो सका। शनिवार दोपहर इलाज के दौरान क्लीनर जफर की मौत हो गई।

विज्ञापन

हादसा-2

एक ट्रक धौलपुर से गिट्टी लेकर फिरोजाबाद की तरफ जा रहा था। रास्ते में डीएम आवास के पास एमजी रोड पर शनिवार तड़के करीब 4 बजे चालक को झपकी आ गई। इससे ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ा और पलट गया। एमजी रोड पर एक तरफ का यातायात बंद हो गया। एमजी रोड पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। पुलिस 6 घंटे में ट्रक को क्रेन की मदद से हटवा सकी। इस दौरान जाम में स्कूल जाने वाले बच्चे, सुबह ऑफिस जाने वाले लोग फंसे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसा-3

शुक्रवार रात करीब 11 बजे लोहामंडी से सेंट जोंस की तरफ जाते समय साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में ट्रक पलट गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को केबिन से निकालने की कोशिश की। चालक का पैर फंसा था। केबिन को तोड़कर पुलिस उसे 2 घंटे बाद बाहर निकाल सकी। इसके बाद क्रेन की मदद से ट्रक को हटवाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed