फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   jamati

जमातियों और शरण देने वालों पर रिपोर्ट दर्ज

Wed, 01 Apr 2020 09:19 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2020 09:19 PM IST
विज्ञापन
jamati
01एमएनपी-24-कोतवाली क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर में रह रहे जमाती - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। कोतवाली और घिरोर में आए 20 जमामितयों के खिलाफ महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। जबकि दोनों जगहों पर बिना सूचना के संरक्षण देने पर तीन के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

मंगलवार को कोतवाली क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर में महाराष्ट्र के अमरावती से आए दस जमातियों का स्वास्थ्य परीक्षण कराने के बाद उन्हें क्वारंटीन करने के निर्देश दिए गए थे। निगरानी के दौरान बुधवार को जब कोई भी जमाती निर्धारित स्थान पर नहीं मिला तो चौकी इंचार्ज ने इनके इस कृत्य से कोरोना का संक्रमण फैलने की संभावना व्यक्त की। चौकी इंचार्ज ने जमातियों को संरक्षण देने व सूचना न देने पर सिकंदरपुर निवासी रोमी और पल्लो सहित जमाती सैय्यद मकसूद, शोएब, निसारुद्दीन, अब्दुल रऊफ, फिरोजुद्दीन, शहरबानो, शाइना बानो, सकीना बी, फिरोजा बी, तस्लीम बानों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

घिरोर में इनके विरुद्ध दर्ज हुई रिपोर्ट
घिरोर क्षेत्र में मंगलवार को दस जमाती मस्जिद में मिले थे। सभी की जांच कराई गई थी। बुधवार को सभी के विरुद्घ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। थाना पुलिस ने शामली से आए जमातियों को पनाह देने व प्रशासन को सूचना न देने के मामले में मोहल्ला पड़ाव निवासी इमाम मोहम्मद अकरम के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं जमाती शकील अहमद, समीर आलम, मोहम्मद अनस, नदीम, फरदीन, मंगता, यूसुफ, सलमान, अय्यूब और मोहम्मद शाकिब सैयद के विरुद्ध महामारी अधिनियम और आईपीसी की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्रभारी निरीक्षक आदित्य कुमार का कहना है कि सभी की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमातियों को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया
जिले के विभिन्न स्थानों पर मिले 20 जमातियों को अलग-अलग स्थानों पर आइसोलशन वार्ड में रखा गया है। सिकंदरपुर में मिले दस जमातियों को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। वहीं घिरोर में मिले दस जमातियों को कस्बा घिरोर स्थित आश्रय स्थल पर रखा गया है। डॉक्टर लगातार इनकी निगरानी कर रहे हैं। साथ ही जरूरत पड़ने पर इनके सैंपल जांच के लिए भेजने की बात भी कही गई है। जबकि खांसी-जुकाम होने पर दो जमातियों का सैंपल जांप को भेजा है। संवाद
जमातियों के आने की सूचना ने उड़ाए होश
बिछवां। गांव नगला भगत में बाहर से आए जमातियों की सूचना ने पुलिस के होश उड़ा दिए। आनन फानन में पुलिस गांव पहुंची, लेकिन जांच के दौरान कोई भी जमाती नहीं मिला।

थाना पुलिस को मंगलवार देर रात सूचना मिली कि गांव नगला भगत में दिल्ली से कुछ जमाती गांव में आए हुए हैं। इस सूचना पर थानाध्यक्ष ने तत्काल पुलिस टीम को मौके पर रवाना किया। गांव पहुंची पुलिस टीम ने लोगों से जानकारी की। जांच के दौरान वहां कोई भी जमाती नहीं मिला। पता चला कि कुछ मजदूर दिल्ली से गांव आए हैं। पुलिस ने उनसे भी पूछताछ की। वहीं सभी की जांच कराने के साथ ही 14 दिन तक घर में ही अलग रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed