फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   JAM,traffic in mainpuri,traffic police,mainpuri,Mainpuri Road

अब ट्रेफिक पुलिस पर होगा वाहन चालकों का डेटा, घटना के बाद नहीं हो सकेंगे फरार

Thu, 30 Sep 2021 11:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
JAM,traffic in mainpuri,traffic police,mainpuri,Mainpuri Road
मैनपुरी। शहर की सड़कों पर सवारियां लेकर दौडने वाले टेंपो व ई-रिक्शा चालकों का डेटा अब ट्रैफिक पुलिस के पास उपलब्ध होगा। वाहनों में कोई घटना होने पर पुलिस तुरंत ही वाहन स्वामी का पता लगा सकेगी। बृहस्पतिवार को अभियान चलाकर वाहनों पर नंबर डलवाए गए।
विज्ञापन

अक्सर टेंपो व ई-रिक्शा में जेबकटी आदि की वारदातें होती हैं। लेकिन शिकायत के बाद भी नंबर आदि न मिल पाने की वजह से कार्रवाई में देरी होती है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा, ट्रैफिक पुलिस ने अब इसका हल निकाल लिया है। सीओ सिटी अभय नारायण राय ने अब सवारियां लेकर चलने वाले टेंपो व ई-रिक्शा पर नंबरिंग का फॉर्मूला तैयार किया है। बृहस्पतिवार को अभियान चलाकर टेंपो व ई-रिक्शा आदि पर नंबर डाले गए। राधारमन रोड पर टीएसआई लाखन सिंह ने वाहनों के पिछले हिस्से पर नंबर डलवाए। इसके साथ ही वाहन स्वामी का नाम, पता, मोबाइल नंबर, आधार कार्ड आदि की सभी जानकारी एकत्र की। अब सड़क पर सवारियां लेकर दौड़ने वाले छोटे वाहनों पर नंबर होंगे। इसके जरिए ट्रैफिक पुलिस आसानी से निगरानी भी कर सकेगी। टीएसआई ने बताया कि जल्द ही वाहन चालकों की वर्दी भी तैयार कराए जाने की योजना है।
विज्ञापन

वाहनों पर लगाए गए रिफलेक्टर
मैनपुरी। रात के समय कम अंधेरे आदि के चलते होने वाले सड़क हादसों की रोकथाम को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने अभियान की शुुरुआत की है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को ट्रक, ट्रैक्टर ट्राली आदि वाहनों में रिफलेक्टर लगाए गए। सभी वाहन स्वामियों से कहा गया कि वह वाहन की लाइट, बैटरी आदि की समय पर जांच कराते रहें। रिफलेक्टर लगा होने की वजह से रात में वाहनों को आसानी से देखा जा सकता है। इससे हादसों में भी कमी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed