फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Jam due to python on the highway wildlife department rescue

हाईवे पर अजगर के कारण लगा जाम, वन्य जीव विभाग ने बचाया

Sun, 10 Mar 2019 03:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 10 Mar 2019 03:09 AM IST
विज्ञापन
Jam due to python on the highway wildlife department rescue
अजगर

नेशनल हाइवे 2 पर होटल मधु रिजोर्ट के पास छह फुट लंबा अजगर आ गया। हाइवे के बीचोबीच पड़े अजगर के कारण यहां से गुजरने वाला ट्रैफिक थम गया और चंद मिनटों में ही जाम लग गया। जाम के कारण तुरंत ही लोगों ने वाइल्ड लाइफ एसओएस के इमरजेंसी नंबर पर सूचना दी।

विज्ञापन


वन्य जीव संरक्षण संस्था एसओएस के दो प्रशिक्षित कर्मचारी यहां पहुंचे और हाईवे पर इसे हटाने में आधा घंटे का समय लग गया। सिकंदरा सब्जी मंडी के सामने फ्लाईओवर निर्माण के कारण यहां ट्रैफिक जाम के हालात पहले ही खराब थे, अजगर के कारण जाम और लंबा हो गया। 
विज्ञापन


एसओएस टीम ने अजगर को कीठम के जंगल में छोड़ दिया। इसके तुरंत बाद ही हाईवे पर रूनकता स्थित जूता निर्माण कंपनी आरवी ओवरसीज के स्टोर रूम में वुल्फ स्नेक की सूचना मिली, जिसे टीम ने पकड़ कर प्राकृतिक आवास में छोड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओएस के निदेशक बैजूराज ने बताया कि ऐसे रेस्क्यू आपरेशन में भीड़ ज्यादा हो जाती है, जो रेस्क्यू में दिक्कतें और चुनौतियां बढ़ा देती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed