फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Jal Nigam had built roads after laying sewer lines very bad after minor rains

बारिश न झेल सकी सड़कें: सीवर लाइन बिछाने के बाद जिन मार्गों की कराई मरम्मत,अब हाल है बेहद बुरा

Tue, 27 Jun 2023 09:46 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 27 Jun 2023 09:46 AM IST
सार

जल निगम ने सीवर लाइन बिछाने के बाद तो सड़कें बनवाईं थीं, उनकी पोल मामूली बारिश में ही खुल गई। नगर निगम की आठ करोड़ रुपये की सड़कें जगह-जगह खोखली हुईं।
 

विज्ञापन
Jal Nigam had built roads after laying sewer lines very bad after minor rains
Agra News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में सीवर लाइन बिछाने के बाद जल निगम की निर्माण इकाई ने ऐसी घटिया सड़कों का निर्माण किया कि जगह-जगह सड़कें धंस रही हैं। बीते साल सीवर लाइन बिछाने के बाद जब इस साल सड़कें बनाई गईं तो प्री-मानसून की एक दिन की बारिश भी नहीं झेल पाईं। आरोप है कि नगर निगम की इस साल 8 करोड़ रुपये की सड़कों को जल निगम ने घटिया काम के कारण खोखला कर दिया है।

विज्ञापन


अलबतिया रोड, अवधपुरी, पश्चिमपुरी, यूपीएसआईडीसी साइट सी, शास्त्रीपुरम, आवास विकास काॅलोनी, जगदीशपुरा रोड, सेक्टर दो, सेक्टर चार, फतेहाबाद रोड, शाहजहां पार्क के सामने, यमुना किनारा रोड, ताजनगरी में सड़कों के धंसने की लोगों ने शिकायतें की गई हैं।

विज्ञापन

कांपेक्शन न होने से सड़कें धंसीं

 नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने बताया कि कई सड़कें जल निगम ने सीवर लाइन बिछाने के बाद बनाईं, जिसके ऊपर ब्लैक टाॅप निगम ने किया। कांपेक्शन न होने से सड़कें धंस गईं। जो जल निगम के दायरे में हैं, वह सड़कें वह सुधारेंगे, बाकी में गड्ढा मुक्ति के लिए विशेष अभियान शुरू कराया है, जिसमें टेंडर की जगह निगमकर्मी ही गड्ढों की मरम्मत कर रहे हैं। वहीं जल निगम के  प्रोजेक्ट मैनेजर स्वतंत्र कुमार ने बताया कि सीवर लाइन बिछाने के काम के दौरान जो सड़कें बनाई गईं, वह कुछ जगह धंसी हैं। एक साल तक इनके रखरखाव और दोबारा बनाने की जिम्मेदारी कंपनी की है। यूपीएसआईडीसी समेत जिन जगहों पर सड़कें धंसी हैं, उन्हें हम दोबारा बनवा रहे हैं। एक साल तक कंपनी को देखरेख भी करनी है।

गड्ढों के लिए विशेष अभियान

नगर निगम ने सप्ताह भर पहले शहर में चारों जोन के अधिकारियों से सर्वे कर गड्ढों की रिपोर्ट मांगी थी। जिसमें 21 जगहों से सड़कों पर गड्ढे भरने की रिपोर्ट दी गई। नगर आयुक्त ने इस पर शहर में सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए सोमवार से विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। चारों जोन में गड्ढों की संख्या एकाएक बढ़ गई। सोमवार को नगर आयुक्त को अधिकारियों ने गड्ढे भरने की जो रिपोर्ट सौंपी, उसमें कुल 92 गड्ढे भरने का दावा किया गया है। जिसमें छत्ता जोन में 12, लोहामंडी में 27, ताजगंज में 19 और हरीपर्वत में 34 गड्ढे भरने का दावा किया गया। इसी अभियान में तीन मैनहोल, चार जगह सी एंड डी वेस्ट और तीन जगह नाले की पुलिया की मरम्मत कराई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed