{"_id":"5fd3b3a88ebc3e3d9303466b","slug":"jaam-kasganj-news-agr471580092","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम से कराहते रहे शहर के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम से कराहते रहे शहर के लोग
विज्ञापन
कासगंज के बिलराम गेट बाजार में जाम के कारण लगी वाहनों की कतार
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। शहर के लोग पिछले तीन दिनों से जाम लगने से परेशान हैं। सुबह से लेकर शाम तक जाम के हालात बने रहने से लोगों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। इतनी दिक्कतों के बावजूद नगर के बाजारों में कोई यातायात के लिए पहल नहीं दिखाई देती है। पुलिसकर्मी बाजारों के आखिरी छोर पर लगे बैरिकेडिंग पर ही नजर आते हैं। इसके बाद फंसे हुए जाम को खुलवाने के लिए एक भी पुलिसकर्मी नजर नहीं आता। इस वजह से जाम की स्थिति विकराल होती जा रही है।
शुक्रवार को जाम के कारण बाजारों में काफी दिक्कतों का सामना लोगों को करना पड़ा। जहां राहगीर जाम के कारण नहीं निकल पा रहे थे। वहीं दुकानदार में जाम होने के कारण परेशान नजर आ रहे थे। पिछले तीन दिनों से बाजार में ट्रैफिक का दबाव काफी बढ़ा हुआ है। बिलराम गेट चौराहे पर सर्कुलर रोड का ट्रैफिक रोककर पुलिया का निर्माण किया जा रहा है। इस कारण भारी वाहनों को छोड़कर शहर के बाजारों में ई-रिक्शा, लोडर, कार, दुपहिया वाहनों का ट्रैफिक निकल रहा है। पूरे दिन जाम के कारण कई जगह लोगों में आपस में नोंकझोंक हो रही थी। बाजार से जुड़ी गलियों में भी जाम का काफी असर नजर आया। शुक्रवार को शहर में काफी शादियां भी थीं। जिसके कारण जगह जगह वाहन भी खड़े नजर आ रहे थे। पुलिस ने बैरिकेडिंग से बड़े वाहनों का प्रवेश तो बाजारों में नहीं करने दिया, लेकिन ई-रिक्शा और टेंपो के कारण जबरदस्त जाम बाजार में बना रहा। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि बाजार में पुलिस की तैनाती की जाए जिससे वाहनों का जाम न लग सके।
सर्कुलर रोड पर ट्रैफिक रोकने को कई जगह तैनात है पुलिस
सर्कुलर रोड पर ट्रैफिक को रोकने के लिए जगह-जगह पुलिस की तैनाती है। नदरई तिराहे से ही भारी वाहनों को कैनाल रूट बाईपास की ओर डायवर्ट किया जा रहा है। इसके अलावा सोरों, बरेली की ओर जाने वाले वाहनों को भी बाईपास से निकाला जा रहा है। केवल सर्कुलर रोड पर अतरौली मार्ग की ओर जाने वाले वाहनों को ही प्रवेश दिया जा रहा है। इसके लिए नदरई तिराहे पर पुलिस तैनात है। मालगोदाम चौराहे, बस अड्डा पर पुलिस वाहनों को रोकने के लिए लगी हुई है।