फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   iti, school, student

घपला: भगवान विष्णु में पढ़ते मिले हरिनंदन कॉलेज के छात्र

Sat, 03 Aug 2019 11:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
iti, school, student
एटा। डायट उप प्राचार्य के निरीक्षण में मिली अनियमितताओं के बाद छह प्रशिक्षण संस्थाओं को नोटिस जारी कर दो दिन में जवाब तलब किया गया है। तीन माह से बंद संस्था पर प्रशिक्षुओं को अन्य कालेज में पढ़ाने का आरोप है।
विज्ञापन

प्रशिक्षण संस्थाओं की पोल खुल रही है। प्रवेश के दिनों में ही खुलने वाले यह कालेज अन्य दिनों में केवल भवन बनकर रह जाते हैं। ऐसी अनियमितताओं का खुलासा शनिवार को डायट उप प्राचार्य के औचक निरीक्षण में हुआ।
विज्ञापन

आगरा रोड स्थित चौधरी हरिनंदन सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ एजूकेशन के प्रशिक्षुओं की कक्षाएं दूसरे कॉलेज विष्णु भगवान महाविद्यालय में चलाने का आरोप है। निरीक्षण को पहुंचे डायट उप प्राचार्य को कालेज बंद ही नहीं मिला वरन महीनों से न खुलने की भी पुष्टि हुई। बताया गया कि पंजीकृत छात्रों की कक्षाएं अन्य कालेज में लगवाई जा रही हैं। उप प्राचार्य डॉ जितेंद्र सिंह यादव ने संस्थान सचिव को पत्र लिखकर तीन दिन के अंदर स्वयं उपस्थित होकर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारासमसपुर स्थित उर्मिला देवी महाविद्यालय एवं कृपाल सिंह कासिमपुर महाविद्यालय दोपहर बारह बजे, एमएचएच डिग्री कालेज दोपहर दो बजे, सोबरन सिंह एजूकेशनल इंस्टीट्यूट तीन बजे बंद मिले। दो शिक्षक एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मौजूद थे। श्री विष्णु भगवान महाविद्यालय में साढ़े दस बजे 100 प्रशिक्षुओं में से मात्र 26 ही उपस्थित थे। इन्हें भी नोटिस जारी कर तीन दिन में उपस्थित होकर स्पष्टीकरण के निर्देश दिए गए हैं। बताते चलें कि जिले में संचालित 115 संस्थाओं के अवकाश का समय साढ़े तीन बजे निर्धारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed