फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ITBP jawan posted in Panchkula dies of heart attack; cremated with military honours

Agra News: ड्यूटी पर तैनात आईटीबीपी के जवान का हृदयाघात से निधन, पंचकूला में थे तैनात, सैन्य सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार

Wed, 22 Apr 2026 01:02 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
ITBP jawan posted in Panchkula dies of heart attack; cremated with military honours
कागारौल। क्षेत्र के बैमन गांव के रहने वाले भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के जवान अजय सिंह की सोमवार को पंचकूला में ड्यूटी के दौरान हृदयाघात से जान चली गई। मंगलवार को उनका पार्थिव शरीर तिरंगे में लिपटा गांव पहुंचा, तो परिजन बिलख पड़े। गांव के लोगों की आंखें नम हो गईं। बाद में लोगों ने नम आंखों से अपने लाल को अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन

परिजन ने बताया कि सोमवार शाम करीब छह बजे अजय सिंह के बड़े भाई सेवानिवृत्त फौजी चंद्रपाल को यूनिट से फोन पर उनके बीमार होने की सूचना मिली। यह खबर मिलते ही परिजन उन्हें देखने के लिए चल दिए, वहां पहुंचने पर उनके निधन की जानकारी मिली।
विज्ञापन

अजय सिंह अपने पीछे पत्नी पूजा देवी, 13 वर्षीय पुत्र आदित्य और 8 वर्षीय छोटे बेटे को छोड़ गए हैं। पिता की असमय मौत से दोनों बच्चे बेसुध नजर आए, जबकि पत्नी की रो-रोकर हालत खराब है। मंगलवार को गांव में उनकी निजी जमीन पर पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। आईटीबीपी के जवानों ने अंतिम सलामी दी। बड़े पुत्र आदित्य ने नम आंखों से पिता को मुखाग्नि दी। इस दौरान मौजूद हर व्यक्ति भावुक हो गया। अंतिम संस्कार में क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। वरिष्ठ नेता ब्रजेश चाहर, भाजपा सांसद के भाई प्रमोद चाहर ने पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। भरत सिंह, जवाहर सिंह, धीरेंद्र सिंह, शमशेर सिंह आदि लोगों ने भी शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed