फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   "It is no good if officers' CUGs are found closed."

Agra News: ''अधिकारियों के सीयूजी बंद मिले तो खैर नहीं''

Tue, 17 Sep 2024 11:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 17 Sep 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
"It is no good if officers' CUGs are found closed."
कासगंज। उत्तर प्रदेश सरकार के गन्ना विकास एवं चीनी मिल तथा जिले के प्रभारी मंत्री चौ. लक्ष्मी नारायण ने कहा कि सरकारी योजनाओं का शत प्रतिशत क्रियान्वयन एवं पात्रों तक लाभ पहुंचाना ही प्राथमिकता है। अधिकारी अपने सीयूजी नंबर 24 घंटे चालू रखें। अन्यथा की स्थिति में कार्रवाई को तैयार रहें। प्रभारी मंत्री शहर के उद्योगपति गोपाल माहेश्वरी के व्यापारिक प्रतिष्ठान पर वार्ता कर रहे थे।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री चौ. लक्ष्मी नारायण ने कहाकि प्रभारी मंत्री बनने के बाद वह पहली बार कासगंज आए हैं। अभी जिले की सभी परिस्थिति और स्थितियों से वाकिफ नहीं हैं। जिलाधिकारी ने अधूरे कार्यों की सूची दी है, उन्हें पूरा कराया जाएगा। सबसे अधिक शिकायतें पाइप लाइन डालने के लिए खोदी गई सड़कों को लेकर मिली हैं।
विज्ञापन

डीएम को सड़कें सही कराने के लिए निर्देशित किया गया है। कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में चिकित्सकों का अभाव है। इन्हें पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा। जल भराव की समस्या को लेकर कहा कि उन्हें इसकी जानकारी अभी नहीं है। इस समस्या को भी प्राथमिकता से लिया जाएगा। इस दौरान शहर के व्यापारियों ने प्रभारी मंत्री का फूल माला पहना कर स्वागत किया। गोपाल माहेश्वरी, संजीव माराठा, डाॅ. फारुख, डाॅ. विशाल गुप्ता, सुरेश वार्ष्णेय, अखिलेश अग्रवाल, राजवीर सिंह, अभिषेक धूपड़ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री ने ऑनलाइन बनाए सदस्य
भाजपा के सदस्यता अभियान के तहत प्रभारी मंत्री ने सदस्यता अभियान चलाया। उन्होंने मोबाइल नंबर पर मिस्ड कॉल कराकर शिवम माहेश्वरी, पंकज माहेश्वरी, धीरज कुमार, विशाल गुप्ता सहित बहुत से व्यापारियों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। नए सदस्यों के प्रतिष्ठानों पर पर्ची चस्पा की। नए सदस्यों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed