{"_id":"65328017a3defed6e70ee664","slug":"it-is-necessary-to-implement-protection-act-for-lawyers-mainpuri-news-c-174-1-sagr1039-6247-2023-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: वकीलों के लिए संरक्षण अधिनियम लागू होना जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: वकीलों के लिए संरक्षण अधिनियम लागू होना जरूरी
Fri, 20 Oct 2023 06:56 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 20 Oct 2023 06:56 PM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-सात
वकीलों के लिए संरक्षण अधिनियम लागू होना जरूरी
-बार काउंसिल के पूर्व चेयरमैन ने वकीलों के साथ बैठक की
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के पूर्व चेयरमैन पांचूराम मौर्य ने कहा कि वकीलों के लिए अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम लागू होना जरूरी है। प्रदेश में आए दिन वकीलों की हत्याएं हो रही हैं। वकीलों पर जानलेवा हमले किए जा रहे हैं। पुलिस भी वकील के खिलाफ दी जाने वाली तहरीर पर बिना जांच के ही रिपोर्ट दर्ज कर लेती है। पूर्व चेयरमैन शुक्रवार को बार एसोसिएशन के लाइब्रेरी हॉल में वकीलों की बैठक में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि वकीलों को संगठित होकर अपनी आवाज उठानी चाहिए। भ्रष्टाचार और उत्पीड़न के खिलाफ एकजुट होना चाहिए। संगठन में ही शक्ति होती है। संगठन की आवाज को हमेशा शासन और प्रशासन गंभीरता से लेता है। वकील समाज को हमेशा दिशा देता है। हर आंदोलन में वकीलों की भूमिका महत्वपूर्ण रहती है। शासन में कई प्रतिनिधि वकील हैं। लेकिन वकीलों की समस्याओं का समाधान कराने की पहल नहीं करते हैं।
पूर्व चेयरमैन ने कहा कि स्नातक और शिक्षक एमएलसी की तरह अधिवक्ता एमएलसी भी होने चाहिए। अधिवक्ताओं के लिए भी शिक्षक एमएलसी की तरह क्षेत्र तय होने चाहिए। अगर अधिवक्ता एमएलसी होंगे तो अधिवक्ताओं की समस्याएं आसानी से सदन में उठा सकेंगे। सौरभ यादव की मांग पर उन्होंने लाइब्रेरी के लिए पुस्तकें दिलाने का भरोसा दिया। संतोष यादव की मांग पर वकीलों के लिए चैंबरों की जरूरत को शासन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। ममता तिवारी, विनीता भदौरिया, बिंदू यादव, विनीत निगम, जीतू राजपूत, अनुज कुमार, सीएल शाक्य, कुबेर सिंह शाक्य, सुरेशचंद्र यादव, चरन सिंह यादव, शिवकुमार यादव, अमर पाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
सीओपी नवीनीकरण वरीयता से पूरा होगा
भोगांव। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष पीआर मौर्य ने तहसील पहुंचकर वकीलों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि वकीलों का हित सर्वोच्च है। सीओपी कार्ड के नवीनीकरण को वरीयता के आधार पर पूरा कराया जाएगा। मृतक क्लेम का भुगतान भी कराया जाएगा। वकील संगठित और एकजुट रहें। अध्यक्ष ब्रजमोहन चौहान, महासचिव अशोक कश्यप, राजेश पांडेय, श्रेया शाक्य, नईम अंसारी, वीरेंद्र शाक्य, हरिओम यादव, नागेन्द्र शाक्य, विशाल रस्तोगी, जयसिंह शाक्य, अशोक चौहान मौजूद रहे। संवाद