फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Issue ration cards to the eligible by removing the names of the ineligible: ADM

अपात्रों के नाम हटाकर पात्रों के जारी करें राशन कार्ड: एडीएम

Thu, 21 Oct 2021 10:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Issue ration cards to the eligible by removing the names of the ineligible: ADM
कलक्ट्रेट सभागार में राशन वितरण प्रणाली की समीक्षा करते एडीएम अभिषेक कुमार सिंह - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। अपात्रों को चिह्नित कर उनके राशन कार्ड निरस्त कर पात्र लाभार्थियों को समायोजित किया जाए। वहीं जिले में निरस्त 31 उचित राशन की दुकानों का शीघ्र आवंटन किया जाए। पूर्ति निरीक्षक दुकानों को लगातार निरीक्षण करते रहे। राशन की दुकान बंद पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह निर्देश जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक में एडीएम अभिषेक कुमार सिंह ने दिए।
विज्ञापन

उन्होंने समीक्षा में पाया कि जिले में कुल 858 उचित दर की दुकानों में से 11 निलंबित और 31 दुकानें निरस्त चल रही हैं। इस पर एडीएम ने शीघ्रता से इनके आवंटन करने की बात कही। जिलापूर्ति अधिकारी जाकिर हुसैन ने कहा कि अपात्र राशन कार्ड धारकों को चिह्नित किया जा रहा है। इनके स्थान पर पात्र लाभार्थियों का सत्यापन करा राशन कार्ड बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

तहसील स्तर पर एसडीएम की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया है। जिले में ई-पॉश के माध्यम से खाद्यान्न का वितरण किया जा रहा है। अभी तक साथ उचित दर दुकानदारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के साथ एक लाख 49 हजार पांच सौ की प्रतिभूति जब्त की गई है। बीएसए अंजली अग्रवाल, क्षेत्रीय पूर्ति अधिकारी सतीश कुमार, अरविंद कुमार, ऋषिपाल सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed