फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Israeli female tourist injured after falling in Dargah complex.

Agra News: दरगाह परिसर में गिरकर इस्राइल की महिला पर्यटक जख्मी

Mon, 20 Jul 2026 02:22 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 20 Jul 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Israeli female tourist injured after falling in Dargah complex.
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर घायल विदेशी महिला पर्यटक का उपचार करते हुए
फतेहपुर सीकरी (आगरा)। सात समंदर पार कर इस्राइल से परिवार संग फतेहपुर सीकरी स्मारक निहारने महिला पर्यटक रविवार सुबह हजरत शेख सलीम चिश्ती की दरगाह परिसर में अचानक फिसलकर गिरकर घायल हो गई। सुरक्षाकर्मियों ने विदेशी महिला पर्यटक को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद वह परिवार के साथ आगरा रवाना हो गई।
विज्ञापन

घटना सुबह लगभग 11 बजे की है। इस्राइल का तीन सदस्यीय पर्यटक परिवार फतेहपुर सीकरी स्मारक पहुंचा। स्मारक निहारते समय नोगा कोहेन पत्नी उरी कोहेन दरगाह परिसर में अचानक फिसलकर गिर गईं, जिससे उन्हें चोट लग गई। विदेशी पर्यटकों के साथ माैजूद अधिकृत गाइड मेहराज कुरैशी ने सुरक्षा कमांडर मुकेश यादव, टूर एजेंट आरिफ सलमानी और गोल्फ कार्ट स्टाफ को सूचना दी। संरक्षण सहायक दिलीप सिंह के निर्देशन में सिक्योरिटी कमांडर मुकेश यादव मौके पर पहुंचे और महिला पर्यटक को एंबुलेंस से सीएचसी भेजा गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत सामान्य बताई। वह अपने परिवार के साथ आगरा के लिए रवाना हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed