फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ishan water moving towards the houses built in the submerged area

डूब क्षेत्र में बने मकानों की तरफ बढ़ रहा ईशन का पानी

Wed, 04 Aug 2021 12:01 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Ishan water moving towards the houses built in the submerged area
मैनपुरी। बारिश के कारण ईशन नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। मंगलवार को भी नदी उफान पर रही। पानी डूब क्षेत्र में बने मकानों की ओर बढ़ रहा है। प्रशासन की ओर से जिलेभर में सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन

आसपास के जनपदों में हुई तेज बारिश से ईशन नदी का जलस्तर बढ़ गया है। वर्तमान में ईशन नदी उफान पर है। नदी का पानी डूब क्षेत्र में पहुंच गया है। इससे यहां मकान बनाकर रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है। जिला प्रशासन ने लोगों से सावधान रहने की अपील की है। वहीं जहां-जहां से नदी गुजर रही है, वहां के क्षेत्रीय लेखपालों को स्थिति पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। आमजन से भी अपील की गई है कि वह अपने मवेशी लेकर नदी की ओर न जाएं।
विज्ञापन

दो लोगों की डूबने से हो चुकी है मौत
मैनपुरी में सोमवार को ईशन नदी में डूबने से दो लोगों की मौत हो चुकी है। बावजूद इसके लोग ईशन नदी में नहाने के लिए पहुंच रहे हैं। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बारिश के मौसम में नदी में कपड़े धोने या फिर नहाने न जाएं। पानी अधिक होने से हादसे की संभावना अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईशन नदी के जलस्तर पर नजर है। नदी के आसपास रहने वाले लोगों से अपील है कि वह अलर्ट रहें।
-ऋषिराज, एसडीएम सदर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed