फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   isbt accident4

काफी शॉप संचालक ने बचा ली दो की जान 

Mon, 06 Mar 2017 01:01 AM IST
काफी शॉप संचालक ने बचा ली दो की जान 
काफी शॉप संचालक ने बचा ली दो की जान  Updated Mon, 06 Mar 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
isbt accident4
काफी शॉप संचालक ने बचा ली दो की जान  - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
देहली गेट के काफी शॉप संचालक दिनेश यादव ने इंसानियत का परिचय दिया। आईएसबीटी के पास हुए हादसे के बाद लोगों की भीड़ तो जुट गई, लेकिन घायलों की मदद करने वाले कम ही लोग थे। संचालक ने जब हादसा देखा तो वह मदद के लिए दौड़ पड़े। उन्होंने तीन घायलों को अपनी कार से समय पर अस्पताल पहुंचा दिया। इनमें से दो की जान बच गई, जबकि एक छात्र नहीं बच सका।
विज्ञापन

खातीपाड़ा, लोहामंडी निवासी दिनेश यादव की देहली गेट पर चाय और काफी की दुकान है। रविवार सुबह वह पत्नी वंदना और दस वर्षीय बेटी खुशी के साथ सिकंदरा सब्जी मंडी जा रहे थे। भगवान टाकीज से खंदारी से सर्विस रोड पर आ गए। आगे चले ही थे कि हाईवे पर एक आटो पलटा हुआ देखा। दिनेश ने बताया कि आटो में एक व्यक्ति तड़प रहा था। उन्होंने कार को रोक लिया। इसके बाद हाईवे पर आ गए। उन्होंने मंडी जाने का प्लान बदल दिया। एक महिला और युवती भी घायल हालत में सड़क पर बेहोश पड़ी थीं। उन्होंने सबसे पहले आटो से व्यक्ति को निकाला। इसके बाद मदद करने के लिए कुछ लोगों को बुलाया। खुद ही तीनों को कार से एसएन की इमरजेंसी ले गए। इसी बीच एक चीता मोबाइल से दो सिपाही भी आए। उन्होंने सिपाहियों से साथ चलने के लिए कहा, लेकिन वो राजी नहीं हुए।  घायलों में आरबीएस कालेज की छात्रा आरती पुत्री प्रदीप कुमार के पैर तो कमलेश पत्नी हरीशचंद्र के सिर में चोट लगी थी। छात्र अनूप की मौत हो गई। आरती और अनूप के परिवारीजनों को घटना की जानकारी दी। 
विज्ञापन


आटो चालक भी आया बचाने 
आटो चालक अंशु शर्मा ने जब हादसा देखा तो वह दौड़ा। उसने ही आटो में फंसे लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस की मदद से सभी को अस्पताल पहुंचा दिया। अंशु ने बताया कि हादसे का मंजर देखकर वह भी दहल गया। उसी ने सौ नंबर पर पुलिस को काल किया था। नगला पदी का सोनू और ट्रांसपोर्ट नगर का अर्जुन भी रास्ते से निकलकर जा रहे थे। उन्होंने भी घायलों को एंबुलेंस में रखने में मदद की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चारों तरफ बिखरा खून और घायलों की चप्पलें 
आगरा। आईएसबीटी पर रविवार सुबह हुए हादसे का मंजर देखकर लोगों के दिल दहल गए। सड़क पर बिखरा खून, चारों तरफ पड़ी घायलों की चप्पलें हादसे की गवाही दे रहीं थीं। पुलिस ने खून पर मिट्टी डाल दी। वहीं चप्पलों को भी हटा दिया गया। मोबाइल और अन्य सामान को पुलिस ने कब्जे में लिया। 

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कंटेनर की टक्कर से एक आटो उछलकर दूसरे आटो पर गिरा। दोनों आटो में सवाल लोग सड़क गिर गए। कंटेनर ने तीन आटो को भी टक्कर मारी, दूसरी तरफ की सड़क पर गिरे। कंटेनर एक आटो को 50 मीटर तक घिसटता हुआ ले गया। इसमेें से भी लोग गिरे। हादसे के बाद सड़क पर खून ही खून नजर आ रहा था। यह देख लोगों के दिल दहल गए। लाशें भी पड़ी थीं। पुलिस ने काफी देर बाद लाशाें को उठवाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed