{"_id":"64536a686b19638c3706e156","slug":"irctc-gift-for-pilgrims-visit-gangasagar-konark-temple-know-how-much-it-will-cost-2023-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharat Gaurav Train: तीर्थयात्रियों को IRCTC करा रहा गंगासागर, कोणार्क मंदिर के दर्शन, जानें कितना आएगा खर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharat Gaurav Train: तीर्थयात्रियों को IRCTC करा रहा गंगासागर, कोणार्क मंदिर के दर्शन, जानें कितना आएगा खर्चा
Thu, 04 May 2023 01:48 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 04 May 2023 01:48 PM IST
सार
ये यात्रा नौ रात और 10 दिन की रहेगी, जिसमें भ्रमण के साथ ठहरने की व्यवस्था भी आईआरसीटीसी की ओर से रहेगी।
विज्ञापन
भारत गौरव पर्यटक ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म काॅरपोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) ने भारत गौरव पर्यटन ट्रेन का 25 मई से संचालन शुरू किया है। यह आगरा कैंट स्टेशन से चलेगी। इस ट्रेन के जरिए गंगासागर, कोणार्क मंदिर, पुरी, अयोध्या, काशी विश्वनाथ समेत कई तीर्थ स्थलों के दर्शन कराएगी। ये टूर नौ रात और 10 दिन का है। इच्छुक लोग इसके लिए बुकिंग करा सकते हैं।
विज्ञापन
मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि इसमें बैद्यनाथ मंदिर, विष्णुपद मंदिर, जगन्नाथ मंदिर, कोणार्क मंदिर, पुरी, गंगासागर, काली मंदिर, काशी विश्वनाथ, रामजन्मभूमि, हनुमानगढ़ी अयोध्या समेत अन्य तीर्थों के दर्शन कराए जाएंगे। इसमें कुल बर्थ 767 हैं। इसमें से स्लीपर की 648, सेकंड एसी के 49 सीटें और थर्ड एसी में 70 सीटें हैं।
विज्ञापन
उतरने-चढ़ने के लिए आगरा कैंट स्टेशन, ग्वालियर, वीरांगना लक्ष्मीबाई, उरई, कानपुर, लखनऊ, अयोध्या कैंट, काशी-वाराणसी स्टेशन है। स्लीपर कोच में एक से तीन लोगों के एक साथ ठहरने पर 17008 रुपये प्रति व्यक्ति, स्टैंडर्ड श्रेणी 3एसी क्लास में 27170 प्रति व्यक्ति और कम्फर्ट एसी 2एसी क्लास में एक से तीन व्यक्ति एक साथ ठहरने पर 35647 रुपये प्रति व्यक्ति किराया है। लोग www.irctctourism.com पर बुकिंग करा सकते हैं।
विज्ञापन