फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ips nitin tiwari transfered from mathura to agra grp

आखिरकार मथुरा छोड़ ही गए आईपीएस नितिन तिवारी, अागरा तबादला

Fri, 21 Jul 2017 08:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा Updated Fri, 21 Jul 2017 08:19 PM IST
विज्ञापन
ips nitin tiwari transfered from mathura to agra grp
न‌ि‌त‌िन त‌िवारी - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में ज्वाइनिंग के बाद से ही लंबी छुट्टी पर चल रहे आईपीएस नितिन तिवारी का स्‍थानांतरण कर दिया गया है। चर्चा है कि वे मथुरा आना ही नहीं चाहते थे। जब उनकी तैनाती की गई थी तभी उन्होंने इंकार कर दिया था। लेकिन शासन के आदेश पर वे ज्वाइन करने पहुंच थे, लेकिन तुरंत ही लंबी छुट्टी पर चले गए। अब शासन ने उनका स्थानांतरण आगरा जीआरपी में कर दिया है।
विज्ञापन


बता दें कि वीआईपी जिले मथुरा से अधिकारियों का मोह भंग होने लगा है। अफसर मथुरा में आने को तैयार ही नहीं हैं। जो यहां काम कर भी रहे हैं उन्होंने दूसरे जनपदों में स्थानांतरण मांगना शुरू कर दिया है। दो सराफों की हत्या कर चार करोड़ का सोना लूट की घटना के बाद से मथुरा अफसरों के लिए चुनौती बना हुआ है। 
विज्ञापन


खुद मुख्यमंत्री कह चुके हैं कि मथुरा पुलिस अपराधियों से मिली हुई थी। मथुरा में बढ़ती वारदातों के बाद शासन ने विनोद मिश्रा को 7 जुलाई को हटा दिया था। 8 जुलाई को नितिन तिवारी ज्वाइन करने के लिए मथुरा आ गए थे। लेकिन दो-तीन दिन बाद ही छुट्टी पर चले गए थे। बताया जाता है कि वह तभी से अपना स्थानांतरण कराने में लगे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जाता है कि इसी बीच उनके पिता बीमार हो गए थे। इसके बाद फिर उन्होंने छुट्टी बढ़वा ली थी। शुक्रवार को शासन ने उन्हें मथुरा से हटाकर आगरा जीआरपी का एसएसपी बना दिया है। उनके स्थान पर स्वप्निल ममगैन को मथुरा का एसएसपी बनाया गया है।

मंत्री, विधायकों के घर वालों से दुखी है मशीनरी

ips nitin tiwari transfered from mathura to agra grp
netaji
मथुरा में सरकारी मशीनरी इस समय मंत्री और विधायकों के घर वालों से दुखी है। मंत्री और विधायकों के भाई-बेटे अफसरों पर लगातार दबाव बनाकर अपने काम करवा रहे हैं। इससे भी अधिकारी परेशान हैं। इतना ही नहीं मंत्री और विधायकों के भाई व बेटे अफसरों से चाहते हैं कि उन्हें वीआईपी की तरह ही तवज्जो मिले। अगर कोई अधिकारी इनका फोन नहीं उठाता है तो अगले दिन अभद्रता कर दी जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed