फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Investigation of suspended junior engineer incomplete orders complete investigation in three days

ये कैसी कार्रवाई: निलंबित जूनियर इंजीनियर की जांच अधूरी, तीन दिन में जांच पूरी करने के थे आदेश

Mon, 08 May 2023 12:03 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 08 May 2023 12:03 PM IST
सार

शमन शुल्क के नाम पर रिश्वत मांगने के आरोप में निलंबित जूनियर इंजीनियर की जांच आठ दिन बाद भी नहीं हो सकी है, जबकि एडीए उपाध्यक्ष ने तीन दिन में जांच पूरी करने के निर्देश दिए थे।
 

विज्ञापन
Investigation of suspended junior engineer incomplete orders complete investigation in three days
आगरा विकास प्राधिकरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में शमन शुल्क के नाम पर रिश्वत मांगने के आरोप में निलंबित जूनियर इंजीनियर मनोज मिश्रा की जांच आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) में अधूरी पड़ी है। 29 अप्रैल को एडीए उपाध्यक्ष ने इंजीनियर को निलंबित किया था। तीन दिन में जांच और एफआईआर के निर्देश दिए थे। आठ दिन बाद भी जांच का नतीजा नहीं निकल सका है।

विज्ञापन

ये है मामला 

एडीए में अवैध निर्माण के सत्यापन की जिम्मेदार फील्ड स्टाफ पर है। जिनमें जूनियर इंजीनियर से लेकर सुपरवाइजर तक शामिल हैं। अवैध निर्माण के मामलों में अक्सर एडीए के इंजीनियर व कर्मचारियों पर अवैध वसूली के आरोप लगते रहते हैं, परंतु कार्रवाई नहीं होती। एडीए उपाध्यक्ष चर्चित गौड़ ने पहली बार शिकायत पर कार्रवाई करते हुए जूनियर इंजीनियर मनोज मिश्रा को निलंबित किया था।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - गुम गया पूरा परिवार: नैनीताल घूमने गया था दवा व्यापारी का परिवार, नहीं चल सका पता

विज्ञापन
विज्ञापन


आठ दिन बाद भी जांच अधूरी

आरोप था कि प्रतीक्षा एंक्लेव में निर्माणधीन भवन के शमन के नाम पर मकान मालिक से रिश्वत मांगी। मकान मालिक की शिकायत पर उपाध्यक्ष ने जूनियर इंजीनियर के विरुद्ध प्रवर्तन प्रभारी को जांच सौंपी। तीन दिन में जांच रिपोर्ट मांगी थी। एफआईआर दर्ज होती। परंतु आठ दिन बाद भी जांच अधूरी है। एडीए उपाध्यक्ष का कहना है कि निर्वाचन ड्यूटी के रिपोर्ट नहीं आ सकी। जल्द जांच रिपोर्ट आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed