फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Invest capital in UP, you will get safety and connectivity

Agra News: यूपी में लगाइए पूंजी, मिलेगी सेफ्टी और कनेक्टिविटी

Sun, 21 Dec 2025 02:47 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Dec 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
Invest capital in UP, you will get safety and connectivity
एफसीबीएम की 53वे सम्मेलन का उद्घाटन करते मंत्री धर्मपाल सिंह व संगठन पदाधिकारी स्त्रोत अमर उजाल - फोटो : credit
आगरा। यूपी में पूंजी लगाइए। यहां आपको सेफ्टी, कनेक्टिविटी और भरपूर इलेक्ट्रिसिटी मिलेगी। कानून का राज है। अर्थव्यवस्था में पैकेजिंग उद्योग का महत्व तेजी से बढ़ रहा है। शनिवार को पशुपालन मंत्री धर्मपाल सिंह ने यह आह्वान फतेहाबाद रोड स्थित एक होटल में फेडरेशन ऑफ कोरोगेटेड बॉक्स मैन्यूफैक्चर्स ऑफ इंडिया के 53वें राष्ट्रीय सम्मेलन में किया।
विज्ञापन

प्रदेश में पहली बार आगरा में यह सम्मेलन आयोजित किया गया है। इसमें 16 राज्यों से पैकेजिंग उद्योग से जुड़े लोग शामिल हुए। शाम 7 बजे सम्मेलन का रंगारंग उद्घाटन समारोह का संचालन फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने किया। फिल्म अभिनेता अन्नू कपूर ने लोगों को गुदगुदाया। सम्मेलन में ताइवान, चीन व अन्य देशों की पैकेजिंग में उपयोग होने वाली मशीनों की प्रदर्शनी लगाई गई। इसका उद्घाटन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने फीता काटकर किया। तीन दिनों तक इस सम्मेलन में पैकेजिंग उद्योग में हो रहे नवाचार और चुनौतियों पर चर्चा होगी। पैकेजिंग उद्योग के भविष्य की दिशा तय होगी। यूपीसीबीएमए अध्यक्ष एसके चौहान ने कहा कि पूरी दुनिया की नजरें भारतीय पैकेजिंग उद्योग पर हैं। आगरा सम्मेलन में दशकों का रोडमैप तय होगा। नई तकनीक और उद्योगों के विस्तार पर मंथन होगा।
विज्ञापन


1500 से अधिक विजिटर्स हुए शामिल
- जेपी होटल में सोमवार तक चलने वाले सम्मेलन में मशीनों की प्रदर्शनी लगाई है। 1500 से अधिक विजिटर्स आ चुके हैं। प्रदर्शनी में लाइव डेमो के अलावा कोरू क्लीनिक है। इस क्लीनिक पर विशेषज्ञ उद्यमियों को नई तकनीकों की जानकारी देंगे। बायर सेलर मीट आयोजित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन समस्याओं पर भी होगा मंथन
- पैकेजिंग उद्योग में कच्चे माल की कीमतों में अस्थिरता, पर्यावरण नियम, लॉजिस्टिक्स, सस्टेनिबिलिटी पर मंथन होगा। सम्मेलन के उदघाटन समारोह में शीतल चौहान, राजेंद्र भाटी, सुशील सूद, केपी सिंह, रवीश दीक्षित, अजय शुक्ला, अरविंद चौहान, रामजीवन सिंह, हितेश सिंह, संजय गुप्ता, नवनीत अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed