फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   International Taj Literature Festival to Bring Together Film Literature and Music

ताज साहित्य उत्सव 2026: गीत-गजल, संवाद और सृजन की महफिल...बॉलीवुड स्टार राजपाल यादव भी होंगे शामिल

Thu, 08 Jan 2026 10:16 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 08 Jan 2026 10:16 AM IST
सार

दो दिवसीय इंटरनेशनल ताज साहित्य उत्सव में बॉलीवुड स्टार राजपाल यादव, फिल्म गीतकार पंछी जालौनवी, उत्तराखंड के पूर्व सीएम डॉ.रमेश पोखरियाल निशंक भी आ रहे हैं। 
 

विज्ञापन
International Taj Literature Festival to Bring Together Film Literature and Music
ताज साहित्य उत्सव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

विचार, संवेदना और अभिव्यक्ति कल्पनाओं से साहित्य का संसार सजाने वाले लेखक, विचारक, कवि और पाठकों के लिए ताजनगरी में साहित्य उत्सव आयोजित होने जा रहा है। यह जानकारी बुधवार को आमंत्रण पत्र के विमोचन कार्यक्रम में संयोजक कवि पवन आगरी व समन्वयक प्रिंसिपल पुनीत वशिष्ठ ने दी। उन्होंने बताया कि गोयनका साहित्य अकादमी की ओर से जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय इंटरनेशनल ताज साहित्य उत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन


उत्सव में फिल्म अभिनेता राजपाल यादव, फिल्म गीतकार पंछी जालौनवी, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं लेखक डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, अंतरराष्ट्रीय शायरा डॉ. वाला जमाल, कपिल शर्मा शो फेम शायरा मुमताज नसीम जैसी हस्तियां शिरकत करेंगी। गीत-गजल की महफिल के साथ विभिन्न सत्रों में रचनात्मक संवाद इस उत्सव को यादगार बनाएंगे।
विज्ञापन




कार्यक्रम का शुभारंभ मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान और डीआईजी शैलेश कुमार पांडेय करेंगे। केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो एसपी सिंह बघेल शाम को फिल्म अभिनेता राजपाल यादव के साथ मिलकर अतिथियों को सम्मानित करेंगे। कलम के पथ (सृजन से प्रशासन तक) सत्र में जहां साहित्य से जुड़े तमाम वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अपनी काव्य प्रस्तुति देंगे कार्यक्रम में वरिष्ठ आईएस डॉ हरिओम (लखनऊ), पवन कुमार (दिल्ली), डॉ अखिलेश मिश्रा (लखनऊ) और आलोक यादव (दिल्ली) की सहभागिता रहेगी। आयोजन समिति के अध्यक्ष संजय अग्रवाल, मार्गदर्शक पूरन डावर, संरक्षक सुरेशचंद्र गर्ग और एडवाइजर कुलदीप ठाकुर ने सभी साहित्य प्रेमियों को इस उत्सव में आमंत्रित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




दो दिवसीय कार्यक्रम की सूची
10 जनवरी: दोपहर 2 बजे उद्घाटन।
दोपहर 2:30 बजे अभिनेता राजपाल यादव को गोयनका साहित्य रत्न अवार्ड।

दोपहर 3:30 बजे से गीत गजल का कारवां।
शाम 5:30 बजे फिल्म अभिनेता राजपाल यादव के साथ फिल्म साहित्य व संगीत।

शाम 7 बजे बुक लॉन्च व मोमेंटो सेरेमनी।
11 जनवरी सुबह सुबह 10:30 बजे लेखक गांव के संस्थापक डॉ रमेश पोखरियाल निशंक को गोयनका साहित्य अकादमी अवार्ड।
सुबह 11 बजे से साहित्य, शिक्षा व राजनीति, शिक्षा गौरव अवार्ड।

दोपहर 12 बजे से कलम का पथ-सृजन से प्रशासन तक।
दोपहर 2 बजे- से लेखनी के उभरते नक्षत्र।

दोपहर 3 बजे से वायरल मंच के शब्द साधक।
शाम 4 बजे से सितारे जमीन परः सृजन की सच्ची उड़ान।

शाम 5 बजे से शायरी के सरताज (अदब की महफिल)।
शाम 6:30 बजे ताजनगरी के चमकते सितारे।

-शाम 7 बजे बुक रिकोगनिशेन अवार्ड।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed