फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Interlocking Tiles Removed Before Road Tender in Kakaraita, Contractor Accused of Selling Them

टेंडर से पहले ही उखाड़ दीं इंटरलॉकिंग: ककरैठा में सड़क बनने से पहले खेल, ठेकेदार पर टाइल्स बेचने का आरोप

Fri, 11 Sep 2026 11:43 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 11 Sep 2026 11:43 AM IST
सार

ककरैठा में राशन की दुकान के पास 100 मीटर गली में आरसीसी सड़क का टेंडर निकलने से पहले ही इंटरलॉकिंग टाइल्स उखाड़ दी गईं। क्षेत्रीय लोगों ने ठेकेदार पर टाइल्स बेचने का आरोप लगाते हुए नगर निगम से कार्रवाई की मांग की है।
 

विज्ञापन
Interlocking Tiles Removed Before Road Tender in Kakaraita, Contractor Accused of Selling Them
टेंडर से पहले ही उखाड़ दीं इंटरलॉकिंग टाइल्स - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के ककरैठा में नगर निगम ने राशन की दुकान के पास की गली में आरसीसी सड़क स्वीकृत की है। इसका टेंडर निकला नहीं, उससे पहले ही ठेकेदार ने इंटरलॉकिंग टाइल्स उखाड़ दीं। क्षेत्रीय लोगों ने टाइल्स बेचने का आरोप लगाते हुए नगर निगम से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


गैलाना के पूर्व पार्षद मुकेश यादव ने बताया कि ककरैठा में राशन की दुकान से सटी गली है। 100 मीटर लंबी गली को सीसी से बनाने के लिए नगर निगम ने स्वीकृति दी है। टेंडर निकलने से पहले ही एक ठेकेदार ने टाइल्स उखाड़कर बेच दीं। आधी गली की टाइल्स उखाड़ी जा चुकी हैं। दूसरी बार ट्रैक्टर आने पर क्षेत्रीय लोगों ने भारी विरोध करते हुए उसे वापस भेज दिया।
विज्ञापन


क्षेत्रीय निवासी हरेंद्र यादव ने नगर आयुक्त से टाइल्स बेचने वाले ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। निगम के मुख्य अभियंता अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि इस मामले में अवर अभियंता से जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



तुलसी चबूतरा में सड़क निर्माण की मांग
ताजगंज क्षेत्र में तुलसी चबूतरा स्थित राठौर मंदिर से मटका वाली गली तक की सड़क अत्यंत जर्जर स्थिति में है। ताजगंज व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेश राठौर ने नगर आयुक्त से सड़क का निर्माण कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि ताजमहल के पास विदेशी सैलानी चारों कटरों का भ्रमण करने आते हैं। वह आगरा की पुरानी संस्कृति और खानपान देखने पहुंचते हैं। ऐसे में जर्जर और गड्ढों भरी सड़क से आगरा और उत्तर प्रदेश की छवि खराब हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed