फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   interlockhing, hungama, tundla, firozabad

मलिन बस्ती का इंटरलाकिंग कार्य अधूरा छोड़ भागा ठेकेदार

Mon, 24 Feb 2020 11:49 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2020 11:49 PM IST
विज्ञापन
interlockhing, hungama, tundla, firozabad
टूंडला के टूंडली क्षेत्र में सड़क निर्माण अधूरा छोड़ने पर प्रदर्शन करते क्षेत्रीय लोग - फोटो : TUNDLA
टूंडला। मलिन बस्ती टूंडली में डूडा विभाग की ओर से कराए जा रहे इंटरलॉकिंग कार्य को अधूरा छोड़कर ठेकेदार भाग गया। बस्ती की मुख्य गली को ऊंचा उठा दिया है, जबकि इसकी लिंक गलियां में कोई कार्य न होने से घरों का गंदा पानी भर रहा है। इससे गुस्साएं वार्ड के लोगों ने सोमवार को प्रदर्शन किया। स्थारीय सभासद ने भी डीएम को शिकायती पत्र भेजा है।
विज्ञापन

टूंडली में डूडा विभाग से इंटरलॉकिंग का कार्य होना होना था, इसके लिए समीर कंट्रेक्शन फर्म को ठेका दिया था। फर्म ने कार्य शुरू किया और काफी कार्य भी कर दिया, लेकिन अचानक ही ठेकेदार काम अधूरा छोड़कर चला गया। कुछ गलियां तो ऐसी हैं, जिनके आगे-पीछे इंटरलॉकिंग नहीं हुई है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। बस्ती की मुख्य गली का कार्य पूरा कर दिया है, इससे अन्य छोटी गलियां काफी नीची हो गई हैं।
विज्ञापन

इन गलियों में घरों से निकलने वाला पानी निकासी न होने के कारण इकट्ठा हो गया है। बस्ती के लोगों ने आरोप लगाया है कि निर्माण सामग्री भी काफी घटिया इस्तेमाल की गई है। जगह-जगह इंटरलॉकिंग धंस गई है। नालियां न बनाकर पुरानी नालियों के ऊपर दो-दो ईंटें रखकर उन्हीं पर प्लास्टर कर दिया है। नितिन कुमार, विनय कुमार, अजीत सिंह, अनुज कुमार, अरविंद कुमार, मुरारीलाल, दिनेश चंद्र, नरेंद्र कुमार, संजीव कुमार, शेरसिंह, विपिन कुमार, मनीष कुमार आदि ने चेतावनी दी है कि कार्य जल्द पूरा न हुआ तो आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह स्वयं टूंडली की मलिन बस्ती में आकर कार्य देखेंगे, कार्य पूरा नहीं हुआ है तो क्यों नहीं हुआ, इसकी जानकारी कर कार्य पूरा कराया जाएगा।
सुभाष राजपूत, परियोजना अधिकारी डूडा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed