फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Instructions for immediate repair of dilapidated building and proposal for new building

Agra News: सीएचसी की बदहाली देख नाराज हुए विधायक, जर्जर भवन की तत्काल मरम्मत और नई बिल्डिंग के प्रस्ताव के निर्देश

Fri, 17 Apr 2026 01:59 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Instructions for immediate repair of dilapidated building and proposal for new building
फोटो 4खेरागढ़ सीएचसी भवन की जर्जर हालत देख नाराज हुए विधायक,मरम्मत के दिए निर्देश
खेरागढ़। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेरागढ़ की जर्जर इमारत और सुरक्षा इंतजामों को लेकर प्रशासनिक अमला हरकत में आ गया है। करीब एक सप्ताह पूर्व ओपीडी कक्ष का छज्जा अचानक गिर जाने की घटना को गंभीरता से लेते हुए बृहस्पतिवार को क्षेत्रीय विधायक भगवान सिंह कुशवाह और उपजिलाधिकारी ऋषि राव ने अस्पताल का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान विधायक ने अस्पताल की खस्ताहाल स्थिति देख गहरी नाराजगी जताई। अस्पताल की छतों से प्लास्टर गिर रहा है और दीवारों पर सीलन के कारण ढांचा कमजोर हो चुका है। विधायक ने पाया कि जर्जर दीवारों को मरम्मत के बजाय केवल पुताई कर ढकने की कोशिश की गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसी बदहाल स्थिति में कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है, जिससे मरीज, तीमारदार और स्टाफ की जान को खतरा है। विधायक भगवान सिंह कुशवाह ने सीएचसी अधीक्षक डॉ. आर.के. सिंह को तत्काल मरम्मत कार्य शुरू कराने और पूरे भवन की तकनीकी जांच कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल की नई बिल्डिंग के निर्माण का प्रस्ताव जल्द से जल्द तैयार कर भेजा जाए, जिसे वे शासन से स्वीकृत कराएंगे। विधायक ने दो नए डॉक्टरों की नियुक्ति के लिए सीएमओ को निर्देशित किया है। इस दौरान ओपीडी, ओटी, लैब और एक्सरे रूम की भी जांच की गई। इस मौके पर डॉ. रवि यादव, फार्मासिस्ट पवन, अनिल शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन


बोले विधायक
अस्पताल की इमारत पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। मैंने उच्चाधिकारियों से बात की है और जल्द ही शासन से नई बिल्डिंग की मंजूरी के लिए प्रयास करूंगा। जनता के स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ कोई खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

— भगवान सिंह कुशवाह, विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed