फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   inspector slap Student leader

दरोगा ने छात्र नेता को जड़ा तमाचा, लाइन हाजिर

Wed, 10 Aug 2016 01:17 AM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Wed, 10 Aug 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
 inspector slap Student leader
सपा छात्र नेता - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
डा. बीआरए यूनीवर्सिटी के रजिस्ट्रार कार्यालय में पालीवाल पार्क चौकी पर तैनात दरोगा शिव दान सिंह ने समाजवादी छात्र सभा नेता को तमाचा जड़ दिया। इसकी जानकारी पर अन्य छात्र नेता भी मौके पर पहुंच गए। धरना देते हुए दरोगा और कुलसचिव के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में एएसपी अनुराग वत्स की रिपोर्ट पर एसएसपी डा. प्रीतिंदर सिंह ने दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन

इससे पहले सुनवाई न होने पर छात्रों ने सपा के वरिष्ठ नेताओं को फोन किया। वरिष्ठ नेताओं ने सपा नेताओं ने एसपी सिटी सुशील घुले को फोन पर पूरा मामला बताया। एसओ और एएसपी विवि आए और पूरा मामला सुना। कुलसचिव कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे को देखा तो उसमें चौकी इंचार्ज छात्र नेता को थप्पड़ मारते हुए दिखा। एसपी सिटी ने चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन

मामला दोपहर करीब एक बजे का है। सभा का जिला सचिव और विवि के समाज शास्त्र का छात्र सुधीर मार्कशीट समस्या के समाधान के लिए कुलसचिव से मिलने पहुंचे। उनका टालमटोल जवाब मिलने पर छात्र नेता की बहस होने लगी। आरोप है कि यहीं पास में बैठे दरोगा शिवदान राजावत ने छात्र को धमकाया और बाहर जाने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र नेता नहीं माना तो उसे थप्पड़ जड़ दिया। सपा जिलाध्यक्ष रामसहाय यादव, सचिन चतुर्वेदी, उमेश यादव, मदनमोहन शर्मा, निर्वेश शर्मा, बृजेश शर्मा, गौरव यादव ने विश्वविद्यालय प्रशासन को आगाह किया कि छात्रों के साथ दोबारा ऐसी घटना हुई तो पुलिस-विवि के खिलाफ मोर्चा खोल दिया जाएगा। एसएसपी ने बताया कि एएसपी की रिपोर्ट पर दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed