फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Inspector deteriorated posted at polling station in nikay chunav in Mainpuri colleagues admitted to hospital

Mainpuri Nikay Chunav: मतदान केंद्र पर तैनात दरोगा की हालत बिगड़ी, खड़े-खड़े गिर गया, साथियों के छूटे पसीने

Thu, 04 May 2023 06:06 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 04 May 2023 06:06 PM IST
सार

Mainpuri Nikay Chunav: किशनी थाना क्षेत्र के एक मतदान केंद्र पर तैनात दरोगा की अचानक हालत बिगड़ गई। वह खड़े-खड़े गिर गए। साथियों ने देखा तो वह घबरा गए। उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया। 
 

विज्ञापन
Inspector deteriorated posted at polling station in nikay chunav in Mainpuri colleagues admitted to hospital
Mainpuri Nikay Chunav: मतदान केंद्र पर तैनात दरोगा की हालत बिगड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में किशनी थाना क्षेत्र में उच्च प्राथमिक विद्यालय स्थित मतदान केंद्र पर तैनात दरोगा की बृहस्पतिवार दोपहर अचानक तबीयत बिगड़ गई। वह ड्यूटी के दौरान गश खाकर गिर गया। इससे साथी कर्मी घबरा गए। उन्हें आनन-फानन सीएचसी, किशनी में भर्ती कराया गया। वहां प्राथमिक उपचार के दिया गया।

विज्ञापन


कुर्रा थाना में तैनात एसआई प्रवीण चौधरी की ड्यूटी बृहस्पतिवार को निकाय चुनाव में कस्बा किशनी के उच्च प्राथमिक विद्यालय स्थित मतदान केंद्र पर लगी थी। दोपहर के समय अचानक बात करते हुए दरोगा प्रवीण को एक झटका लगा और वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गए। दरोगा को बेहोश देखकर वहां तैनात पुलिसकर्मियों में अफरा तफरी मच गई। 

विज्ञापन

साथियों ने सीएचसी में भर्ती कराया

हार्ट अटैक की आशंका के चलते एक साथी कर्मी द्वारा सीपीआर दिया गया। इस दौरान वहां एबुलेंस आ पहुंची। दरोगा को साथी कर्मियों ने सीएचसी, किशनी में भर्ती कराया। वहां चिकित्सा प्रभारी अजय भदौरिया ने उपचार दिया। बताया कि अब हालत ठीक है। दरोगा को दौरा पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed