फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   inspaction

मंडलीय उपनिरीक्षक ने स्कूलों का किया आकस्मिक निरीक्षण

Wed, 30 Dec 2020 11:56 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 11:56 PM IST
विज्ञापन
inspaction
घिरोर। विकास खंड घिरोर के छह विद्यालयों का मंडलीय उपनिरीक्षक मुदिता पांडेय ने आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान ऑपरेशन कायाकल्प के तहत प्रधानों की ओर से कराए गए कार्य सही नहीं पाए गए। इस पर नाराजगी प्रकट करते हुए खंड शिक्षाधिकारी को एसडीएम, बीडीओ और एडीओ पंचायत से संपर्क करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंडलीय उपनिरीक्षक मुदिता पांडे ने बुधवार को विकास खंड घिरोर के 6 स्कूलों नगला हार, नगला मही, मदन द्वितीय, कंपोजिट विद्यालय रतवा, फैजपुर ,आदि का निरीक्षण किया। इसमें अधिकांश विद्यालयों में परीक्षा के रिपोर्ट कार्ड का विवरण, यूनिफॉर्म वितरण, स्वेटर, कन्वर्जन कॉस्ट आदि के वितरण के संबंध में जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

विद्यालयों में प्रधानों ने ऑपरेशन कायाकल्प में समुचित सहयोग व रुचि न लेने की जानकारी मिलने पर उन्होंने नाराजगी प्रकट की। खंड शिक्षा अधिकारी सुमित वर्मा को निर्देश दिए कि एसडीएम बीडीओ और एडीओ पंचायत से मिलकर मल्टीपल हैंडवॉश यूनिट की समुचित व्यवस्था की जाए। कायाकल्प के शेष बचे कार्यों को जल्दी ही पूरा कराएं। प्रधानों की ओर से कराए जाने वाले कार्य खानापूरी तक ही न सीमित रहे। इस मौके पर रमेश पराशर मंडलीय समन्वयक एमडीएम, प्रदीप चंद्र दुबे, राम शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed