{"_id":"660a63ca2841e011330e2952","slug":"insistence-of-basoda-puja-in-krishna-well-police-seen-alert-10-people-detained-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: कृष्णा कूप में बासौड़ा पूजा की जिद, पुलिस दिखी अलर्ट; 10 लोगों को हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: कृष्णा कूप में बासौड़ा पूजा की जिद, पुलिस दिखी अलर्ट; 10 लोगों को हिरासत में लिया
Mon, 01 Apr 2024 01:08 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 01 Apr 2024 01:08 PM IST
सार
श्रीकृष्ण जन्मभूमि से सटी ईदगाह की सीढ़ियों पर स्थित कूप पर बासौड़ा पूजन की जिद को लेकर पुलिस अलर्ट रही। इस दौरान करीब 10 लोगों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने हिरासत में लिए लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि से सटी शाही ईदगाह मस्जिद की सीढ़ियों पर स्थित कूप पर कटरा केशव देव मोहल्ले की महिलाओं ने सोमवार सुबह पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के बीच बसौड़ा पूजन किया। वहीं, कुछ बाहरी लोग वहां पूजन को पहुंच गए। इनको पुलिस ने हिरासत में ले लिया। गोविंद नगर थाने में सभी को बैठाया गया है।
सीओ सिटी प्रवीण मलिक ने इस संबंध में पहले ही रिपोर्ट दे दी थी कि कटरा केशवदेव मोहल्ले के अलावा अन्य कोई महिला/पुरुष कूप पर पूजन को नहीं आएगा। 10 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया। इनमें प्रमुख रूप से कपिल चतुर्वेदी, संजय हरियाणा, दिनेश शर्मा रहे। यह सभी बसौड़ा पूजन के लिए ईदगाह की सीढ़ियों स्थित कूप पर जा रहे थे। इसी दौरान इनको ईदगाह गली की बेरिकेटिंग से हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन
ईदगाह मस्जिद की सीढ़ियों पर स्थित कूप पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि के पक्षकारों की ओर से दावा किया गया है कि यह कृष्ण कूप द्वापर कालीन है। इसकी पूजा का अधिकार मिलना चाहिए। इस मामले में हाईकोर्ट में भी अर्जी दाखिल है। उक्त अर्जी पर आज दोपहर में सुनवाई होनी है। अगर, हाईकोर्ट ने अनुमति दी तो कटरा केशव देव मोहल्ले के अलावा बाहरी लोग भी पूजन कर सकेंगे।
हाईकोर्ट में सुनवाई से पूर्व सुबह के समय वहां वर्षों से हो रही परंपरागत पूजा हुई। सिर्फ श्रीकृष्ण जन्मस्थान मथुरा के गेट नंबर-3 के पास टी-प्वाइंट के समीप स्थित गली मोहल्ला कटरा केशवदेव की स्थानीय महिलाओं द्वारा बसौड़ा त्योहार की पूजा परंपरागत रूप से की गई।
एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस की ओर से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की जाती है। कटरा केशव देव मोहल्ले की जो महिलाएं परंपरागत रूप से वर्षों से पूजन करती आ रहीं हैं, उनको कूप पर जाने की अनुमति दी गई। अन्य बाहरियों को रोका गया।