फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Inquiry committee constituted in case of drunkenness of Kanchausi assistant station master

कंचौसी सहायक स्टेशन मास्टर के नशे में होने के मामले में जांच कमेटी गठित

Sat, 17 Jul 2021 11:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Inquiry committee constituted in case of drunkenness of Kanchausi assistant station master
टूंडला (फिरोजाबाद)। कंचौसी में सहायक स्टेशन मास्टर के शराब के नशे में होने के मामले रेलवे ने जांच शुरू कर दी है। प्रयागराज मंडल के वरिष्ठ रेल अधिकारियों द्वारा गठित की गई जांच टीम ने रेलकर्मी से स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही अन्य कर्मचारियों के बयान लिए हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार मध्यरात्रि कंचौसी स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान एएसएम अनुरुद्ध कुमार शराब के नशे में धुत होकर ड्यूटी के दौरान सो गया था। इसके चलते पीछे आ रही वैशाली एक्सप्रेस को सिग्नल नहीं मिल सका था। इसके पीछे अन्य कई ट्रेनें भी एक के पीछे एक खड़ी हो गईं। सिग्नल न मिलने के कारण रेल अधिकारियों में हड़कंप मच गया था। टूंडला नियंत्रण कक्ष के निर्देश पर मौके पर पहुंचे स्टेशन अधीक्षक विशंभर दयाल ने शराब पीकर सो रहे एएसएम अनिरुद्ध कुमार पर पानी डालकर होश में लाने का प्रयास किया लेकिन वो नहीं जागा तो स्वयं कमान संभालते हुए सिग्नल ग्रीन कर ट्रेनों के संचालन को शुरू कराया।
विज्ञापन

इस दौरान डाउन रेल ट्रैक पर ट्रेनों का आवागमन भी प्रभावित हो गया। जानकारी मिलते ही सीनियर डीओएम प्रयागराज एसके शुक्ला ने तत्काल ही रेलकर्मी को चार्जशीट देकर सस्पेंड कर दिया था। साथ ही जांच कमेटी गठित कर मामले की जांच शुरू करा दी है। वहीं वरिष्ठ रेलाधिकारियों ने रेलकर्मी को जांच के लिए प्रयागराज बुलाया है। इसके बाद ही किसी निर्णय पर पहुंचकर पूरी जांच रिपोर्ट से मंडल रेल प्रबंधक प्रयागराज को अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलकर्मी को सस्पेंड कर जांच शुरू कर दी गई है। उसका भी पक्ष जाना जाएगा। इसके बाद ही इस मामले में वरिष्ठ अधिकारी निर्णय करेंगे।
अमित कुमार सिंह, पीआरओ, एनसीआर प्रयागराज डिवीजन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed