फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Innocents injured in horrific road accident in Agra have started regaining consciousness

Agra Accident News: मासूम नमन बोला-मेरे बहन-भाई कहां हैं, वो ठीक तो हैं न...यह सुन परिजन के छलक पड़े आंसू

Sun, 14 May 2023 03:42 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 14 May 2023 03:42 PM IST
सार

Agra Accident News: आगरा में हुए भीषण सड़क हादसे में घायल मासूम नमन को होश आया। उसने सबसे पहले पूछा कि मेरे बहन-भाई कहां हैं, वो ठीक तो हैं न...यह सुन परिजन के आंसू निकल आए।

विज्ञापन
Innocents injured in horrific road accident in Agra have started regaining consciousness
Accident demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में हुए भीषण सड़क हादसे में घायल मासूमों को होश आने लगा है।  वो (नमन) मासूम है। हाथ-पैरों में चोट लगी है। दर्द से कराह रहा है। तीन दिन से इलाज चल रहा है। शनिवार को होश में आते ही एक ही सवाल किया, बहन दीप्ति और भाई अरविंद कहां हैं? गुंजन पास क्यों नहीं है? वो भी तो मेरे पास ही खड़े थे। वो ठीक तो हैं न। बेटे नमन के ये सवाल सुनकर परिजन के आंसू निकल आए। उन्होंने यही कहा, तुम ठीक हो जाओ पहले, सब बता देंगे।

विज्ञापन


11 मई की सुबह फतेहाबाद मार्ग पर डौकी के गांव कछपुरा के गांव बास महापत के मोड़ पर तेज रफ्तार कार ने मौसेरे भाइयों रूपेश और परमहंस के 6 बच्चों को रौंद दिया था। हादसे में रूपेश की 14 साल की बेटी दीप्ति, 8 साल के बेटे अरविंद उर्फ आर्यन की मौत हो गई थी। वहीं 13 साल की बेटी गुंजन और 11 साल का बेटा नमन घायल हुए थे। परमहंस की नौ साल की बेटी प्रज्ञा की मौत हुई थी। पांच साल की लावण्या घायल हो गई थी।

विज्ञापन

इस दौरान उसने कई सवाल पूछे

नमन के चाचा चंदन तोमर ने बताया कि बच्चों के इलाज में परिवार के लोग लगे हैं। शनिवार सुबह नमन को होश आ गया। वह दर्द से कराह रहा था। उसके हाथ-पैरों में चोट लगी है। इस पर उसे खाने के लिए बिस्कुट दिए। इसके बाद फल भी खिलाए। इस दौरान उसने कई सवाल पूछे। उसे बताया गया कि सब ठीक हैं। जिन्हें पूछ रहा वे दूसरे वार्ड में भर्ती हैं। इस पर वो चुप हो गया। उसे मौत के बारे में कुछ नहीं बताया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

गुंजन की हालत गंभीर

चाचा चंदन तोमर ने बताया कि गुंजन की हालत गंभीर है। वह एम्स में भर्ती है। भाई खमान सिंह (गुंजन के ताऊ) और रामनिवास (मामा) उसके साथ गए हैं। वह कोमा में है। एसएन मेडिकल कालेज से उसे रेफर किया गया था।

डीसीपी पहुंचे गांव, ग्रामीणों से की बात

डीसीपी पूर्वी जोन सोमेंद्र मीणा शनिवार को गांव बास महापत पहुंचे। ग्रामीणों से बात की। ग्रामीणों ने कहा कि कार में सवार तीन और लोगों पर कार्रवाई होगी। इस पर उन्होंने कहा कि वो जांच करा रहे हैं। टीम को लगाया गया है। आरोपी के गांव से लेकर दिल्ली तक टीम जांच करेगी। अगर, किसी और का नाम आता है तो वो केस में बढ़ाया जाएगा। कार्रवाई की जाएगी।

लावण्या को भी आया होश

पांच साल की लावण्या का इलाज भी जीआर अस्पताल में चल रहा है। शुक्रवार को उसका एसएन मेडिकल कालेज इमरजेंसी में सीटी स्कैन हुआ था। इसके बाद उसे जीआर अस्पताल ले आया गया। उसकी देखरेख में पिता परमहंस लगे हुए हैं। उन्होंने बताया कि बेटी को होश आ गया है। वह कुछ बोल नहीं पा रही है। उसके सिर में टांके हैं। हाथ में चोट लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed