फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Innocent Rushali died in Dharamshala accident in Agra a day before she had celebrated her sister birthday

आगरा धर्मशाला हादसाः एक दिन पहले धूमधाम से मनाया था बहन का जन्मदिन, पल भर में घर की खुशियां मातम में बदलीं

Thu, 26 Jan 2023 11:24 AM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 26 Jan 2023 11:24 AM IST
सार

आगरा में गुरुवार की सुबह पुरानी धर्मशाला में खुदाई के दौरान आसपास के तीन मकान और एक मंदिर भरभराकर गिर गया। हादसे में चार वर्ष की मासूम रूशाली को अपनी जान गंवानी पड़ी। एक दिन पहले ही उसने केक काटकर धूमधाम से अपनी बहन का जन्मदिन मनाया था। सुरक्षा मानकों की अनदेखी ने मासूम की जान ले ली। 

 

विज्ञापन
Innocent Rushali died in Dharamshala accident in Agra a day before she had celebrated her sister birthday
हादसे में रूशाली की मौत हो गई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में धर्मशाला की खुदाई में सुरक्षा मानकों की अनदेखी करके बेसमेंट की खुदाई से 4 साल की रूशाली को अपनी जान गंवानी पड़ी। एक दिन पहले उसने केक काटकर धूमधाम से अपनी बहन का जन्मदिन मनाया था। परिवार में खुशियां थी। सुबह ही उसे दादा छत से लेकर अपने कमरे में आए थे।
विज्ञापन


खुदाई के कंपन की वजह से पहले ही मकान में दरार आ गई थी। वह मकान खाली करने की तैयारी कर रहे थे। तभी हादसा हो गया। बेटी की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। लोग बस यही कह रहे हैं कि लापरवाही करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन


टीला माईथान में मुकेश शर्मा परिवार सहित रहते हैं। वह प्राइवेट नौकरी करते हैं। बेटा विवेक फाइनेंस कंपनी में काम करता है। घर में मुकेश की पत्नी मालती देवी, बेटा विवेक, पुत्र वधू प्राची शर्मा, नातिन बेदेई, रूशाली और साले का लड़का गौरव रह रहे थे। मुकेश का परिवार भी घर खाली करने की तैयारी कर रहा था। सामान पैक कर लिया था। उन्हें पहले ही आशंका थी कि मकान गिर सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

किराए के मकान में शिफ्ट करना था सामान

गुरुवार को किराए पर लिए मकान में सभी सामान शिफ्ट करते। इससे पहले ही हादसा हो गया। बैदई, रूशाली को मुकेश सुबह ही छत से उतार कर नीचे लाए थे। इसके बाद मालती, प्राची, मुकेश और गौरव सामान बाहर रख रहे थे। तभी हादसा हुआ। उनके घर का पिछला हिस्सा गिर गया। बेटा और नातिन दब गए। विवेक और बेदई को आधा घंटे बाद ही बाहर निकाल लिया गया था। रूशाली को 1 घंटे बाद मलबे से निकाला गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, यहां उसकी मौत हो गई।

लापरवाही ने मासूम की जान ले ली

परिजन ने बताया कि बुधवार को ही परिवार ने केक काटकर धूमधाम से रूशाली की घायल बहन का का चौथा जन्मदिन मनाया था। घर में कार्यक्रम हुआ था। केक काटा गया था। उन्हें नहीं पता था कि एक दिन बाद ही वह दुनिया छोड़ कर चली जाएगी। बेटी की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। लोग यही कह रहे हैं कि हादसे की जानकारी होती तो वह पहले ही मकान खाली कर जाते। लापरवाही ने मासूम की जान ले ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed