फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Innocent rapist arrested

Agra News: मासूम से दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार

Sat, 20 May 2023 11:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 20 May 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Innocent rapist arrested
करहल।
विज्ञापन

थाना कुर्रा क्षेत्र की रहने वाली एक छह साल की मासूम के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने वारदात पीड़िता के घर में ही अंजाम दी थी। शनिवार को पकड़े गए आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेजा गया है।

कुर्रा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला पति के अक्सर बाहर रहने के चलते सास व तीन बच्चों के साथ गांव स्थित घर पर रहती है। बृहस्पतिवार को उसका देवर अपनी बाइक से रामप्रसाद (55) निवासी गांव पडुरा को लेकर आया था। मददगार बनकर आए रामप्रसाद ने ही शाम को महिला की छह वर्षीय पुत्री के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दी थी। इसके बाद आरोपी वहां से भाग गया । एएसपी राजेश कुमार ने बताया कि थानाध्यक्ष कुर्रा अमित सिंह ने शुक्रवार की देर शाम आरोपी रामप्रसाद को गांव के पास नहर पटरी से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed