{"_id":"66d688e956db22b7d80745ea","slug":"innocent-girl-was-sleeping-with-her-father-brute-took-her-away-mother-screamed-ran-away-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"पापी पड़ोसी: पिता के साथ सो रही थी मासूम, उठा ले गया दरिंदा; मां चीखी तो छोड़ भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पापी पड़ोसी: पिता के साथ सो रही थी मासूम, उठा ले गया दरिंदा; मां चीखी तो छोड़ भागा
Tue, 03 Sep 2024 09:26 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 03 Sep 2024 09:26 AM IST
सार
पिता के साथ सो रही बच्ची को उठा ले गया पड़ोसी। गनीमत ये रही कि उसी समय मां ने देख लिया। उसने शोर मचाया तो पड़ोसी बच्ची को छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन
agra police
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के रुनकता में पिता के साथ चारपाई पर सो रही छह साल की बच्ची को रविवार की रात में पड़ोसी युवक उठा ले गया। बच्ची की मां के आवाज लगाने पर वह उसे छो़ड़ गया। दो हजार रुपये भी चोरी करने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
सिकंदरा क्षेत्र के एक गांव एक मजदूर परिवार किराये पर रहता है। बालिका के पिता ने पुलिस को बताया कि रविवार की रात वह बेटी के साथ ही सो रहा था। आधी रात के आसपास उसकी नींद खुली तो बेटी चारपाई पर नहीं थी। पास में ही उनका पर्स पड़ा था, जिसमें रखे दो हजार रुपये गायब थे। उसने पत्नी को बताया तो वह घबराकर बेटी को आवाज देने लगी। तभी पड़ोसी युवक बच्ची को छोड़कर भागता दिखा। पीड़ित ने थाना सिकंदरा में अमित कुमार के खिलाफ छेड़छाड़ की कोशिश करने की तहरीर दी है।