फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Innocent girl died after falling into a water tank in fatehpur sikri at Agra

Agra: खेलते-खेलते पानी की हौज में गिरी मासूम, तड़प-तड़प कर हो गई मौत

Mon, 13 Feb 2023 09:26 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 13 Feb 2023 09:26 PM IST
सार

आगरा में पानी की हौज में गिरने से बच्ची की तड़प तड़प कर मौत हो गई। जानवरों को पिलाने के लिए पानी निकालने गए बाबा ने देखा तो वह स्तब्ध रह गए। घटना के बाद परिजनों में रोना-पीटना शुरू हो गया। 

विज्ञापन
Innocent girl died after falling into a water tank in fatehpur sikri at Agra
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से हृदय विदारक घटना सामने आई है। यहां एक डेढ़ वर्ष की बच्ची पानी के हौज में गिर गई। इससे तड़प-तड़प कर उसकी मौत हो गई। परिजन ने देखा तो घर में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। लोग परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे।
विज्ञापन


घटना फतेहपुर सीकरी थाना क्षेत्र के हिस्सा-दो गांव की है। यहां के निवासी दिनेश बघेल की 18 महीने की बेटी कृतिका रविवार की दोपहर खेल रही थी। खेलते-खेलते वह घर में बनी पानी की हौज में गिर गई। जब काफी देर तक बच्ची घर में नहीं नजर आई तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। 
विज्ञापन

परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे ग्रामीण

परिजन परेशान होकर इधर उधर उसे ढूंढते रहे। तलाश करते हुए पांच घंटे निकल गए। लेकिन, बच्ची का कहीं पता नहीं चला। शाम को बाबा बच्चू सिंह पशुओं को पानी पिलाने के लिए हौज के पास पहुंचे। उसमें बच्ची का शव देखकर वह चीख पड़े। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। लोग परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानी भरने के लिए बना है हौज

परिजन ने बताया कि पानी स्टोर करने के लिए हौज बनी हुई है। हौज से दैनिक उपयोग के साथ मवेशियों के चारा-पानी के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है। वैसे तो हौज पर पटिया रखी हुई है। लेकिन, बाल्टी से पानी निकालने के लिए जगह खुली हुई है। इसी जगह से बच्ची खेलते समय हौज में चली गई। परिजन ने बताया कि कृतिका चार बहनों में सबसे छोटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed